INDVSAUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट श्रृंखला का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।जहां रन से भरपूर इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 480 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 180 रन और कैमरून ग्रीन ने 114 रन की तूफानी पारी खेली । भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 91 रन देकर छह सफलता अर्जित की । दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं जहां रोहित शर्मा 17 रन तथा शुभमन गिल 18 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं भारतीय टीम 444 रन अभी भी ऑस्ट्रेलिया से पीछे हैं।
रोहित शर्मा आज शुभमन गिल की जबरदस्त शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 480 रन के जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पारी की ठोस शुरुआत की ।जहां भारत ने 10 ओवर में 36 रन बिना किसी नुकसान के बनाए। वही दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक भारत के सलामी बल्लेबाज गिल 27 गेंदों पर 18 रन बनाकर नाबाद लौटे तो दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा के 30 गेंदों पर नाबाद 17 रन बनाकर अविजित लौटे।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से लगे दो शतक

मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 480 रन के बड़े स्कोर में उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन का महत्वपूर्ण योगदान रहा जहां उस्मान ख्वाजा ने 422 गेंदों का सामना करते हुए 180 रन बनाए तो दूसरी कैमरून ग्रीन ने 170 गेंद पर 114 रन की पारी खेली। जहा दोनों के नीद शतकीय साझेदारी हुई । वहीं भारतीय टीम की ओर से अश्विन ने सर्वाधिक 6 विकेट हासिल किए। जहां उन्होंने गेंद में बदलाव किया और अपनी गति को कम किया जिसका उन्हें फायदा मिलता नजर आया। वहीं उस्मान ख्वाजा को 180 रन पर अक्षर पटेल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
शुभमन गिल ने ठोका जबरदस्त छक्का
दूसरे दिन की खेल समाप्ति से पहले आखिरी ओवर करने नाथन लायन आए जहां पिछले मैच में शुभमन उनके ओवर में छक्के लगाने की चक्कर में स्टंप हो गए थे वहीं इस बार गिल की बारी थी। जहां 10 वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिल स्टेप आउट कर आए और सामने के तरफ 75 मीटर का छक्का जड़ दिया था। गेंद साइड स्क्रीन के अंदर जा गिरा लेकिन एक दर्शक ने जज्बा दिखते हुए गेंद को नीच से निकलकर लेकर मैदान की ओर फेका जिसे देखर रोहित और गिल के चेहरे पर मुस्कान आ गई ।
वीडियो
Ravi Shastri’s enthralling commentary makes everything so special 😂💯 #AUSvsIND pic.twitter.com/XS1vaWtR6G
— Swalt (@isw_alt) March 10, 2023







