भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेरे बंगाल नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत की ओर से कुलदीप सेन को डेब्यू कैप दिया गया है जहां मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन भारत की ओर से वंडे में डेब्यू करने वाले 250 वें प्लेयर बने और डेब्यू कर रहे हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर उनका चयन किया गया था लेकिन प्लेइंग XI में उन्हें जगह नहीं मिल पाई थी। वहीँ इस मैच में शाकिब ने अपने एक ओवर में रोहित और विराट को आउट कर सनसनी मचा दी । जिसका असर यह हुआ की भारतीय टीम 186 रनों पर ढेर हो गई है । बांग्लादेश की ओर से इबादत ने 4 और शाकिब ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किया । आगे खबर विस्तार से ।
टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर हुआ फ्लॉप
टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाज फ्लॉप रहे। शिखर धवन 7, रोहित शर्मा 27, विराट कोहली 9 और श्रेयस अय्यर 24 रन बनाकर आउट हुए।
रोहित और विराट 11 वे ओवर में हुए OUT

11वें ओवर की दूसरी गेंद की लेंथ को रोहित पढ़ नहीं पाए और गेंद बेल्स को के उड़ी जहां शाकिब अल हसन ने रोहित को 27 रन पर क्लीन बोल्ड कर पविलियन का रास्ता दिखाया। रोहित शर्मा के बाद ठीक एक। गेंद बाद इसी ओवर में विराट कोहली को लिटन दास के हाथों कैच आउट करवाकर भारत को बैक फुट पर धकेल दिया। जहां 9 रन के स्कोर पर विराट की पारी का अंत हुआ। जहां मिड ऑन के 30 गज दायरे में लिटन ने हवा में छलांग लगाकर विराट कोहली के कैच को पकड़कर उनका काम तमाम कर दिया।
इनफॉर्म श्रेयस भी नहीं दिखा पाए कमाल
20वें ओवर में इबादत हुसैन की शॉर्ट बॉल को पुल करने के चक्कर में गेंद बल्ले का किनारा लेकर टॉप विकेट के पीछे मुशफिकुर रहीम के पास गई और रहीम ने बिना किसी गलती के कैच को पकड़ भारत को धक्का पहुंचाया। वहीँ श्रेयस और लोकेश राहुल के बीच 43 रनों की पार्टनरशिप हुई ।
लोकेश राहुल ने जड़ा 44 वां अर्धशतक

लोकेश राहुल ने अपना 44 वां अर्धशतक जड़ा । वहीँ लोकेश राहुल 70 गेंद में 73 रन बनाकर इबादत की शार्ट गेन को पल करने के चक्कर में अनमोल को कैच दे बैठे। लोकेश राहुल और सुन्दर के बीच सर्वाधिक 60 रनों की साझेदारी हुई ।
वीडियो
Fans waiting 24 days to see Virat Kohli bat again.
What a stunner by Liton Das.#INDvsBAN pic.twitter.com/4kRiNlZHg8— میر فیضان (@iammirfaizan) December 4, 2022







