सरफराज ने खेली तूफानी 125 रनों की पारी, 24 पारी में 9वाँ शतक, उमरान भी चमके, मयंक ने गवाया मौका, रेस्ट ऑफ इंडिया ने ली 107 रनों की लीड

0
93
views
Sarfaraz played a stormy innings of 125 runs, 9th century in 24 innings, Umran also shone, Mayank lost his chance, Rest of India took the lead of 107 runs
PC: BCCI

रेस्ट ऑफ इंडिया और सौराष्ट्र के बीच ईरानी कप सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम राजकोट में खेला जा रहा है। जहां रेस्ट ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।गौरतलब है कि रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान हनुमा विहारी हैं वही सौराष्ट्र के कप्तान चेतेश्वर पुजारा है। हनुमा विहारी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जहां पहली पारी में सौराष्ट्र 98 रनों पर सिमट गई जिसके जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम 107 रनों की लीड ले चुके हैं जहां रेस्ट आफ इंडिया की पहली इनिंग में 49 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना है या हनुमा विहारी और सरफराज खान क्रीच पर मौजूद है।

रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपने तीन विकेट 18 रन पर दिए थे खो

Sarfaraz played a stormy innings of 125 runs, 9th century in 24 innings, Umran also shone, Mayank lost his chance, Rest of India took the lead of 107 runs
PC: BCCI

98 रनों का पीछा करने उतरी रेस्ट ऑफ इंडिया के टीम के 3 टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अभिमन्यु मयंक अग्रवाल और यश कुल 18 रन के भीतर पवेलियन वापस लौट चुके थे इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान हनुमा विहारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जहां उन्होंने 145 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाए वहीं सरफराज खान ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 126 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौकों और दो छक्के की मदद से 125 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम का स्कोर पहले दिन के खेल समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए।

मयंक अग्रवाल ने खोया मौका

इंटरनेशनल क्रिकेट से लंबे समय से दूर चल रहा है मयंक अग्रवाल के पास मौका था कि वह बड़ी पारी खेलकर चयनकर्ताओं को आकर्षित करें लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला जहां 14 गेंदों पर दो चौके लगाकर 111 के स्कोर पर चेतन कार्य की गेंद पर मयंक अग्रवाल का विकेट खोया।

सरफराज के बल्ले से लगातार निकल रहे हैं रन

सरफराज खान का कमाल का प्रदर्शन जारी है। जा साल 2022 के फर्स्ट क्लास मैच के बाद की जाए तो सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 4 प्लेयर की सूची में सरफराज खान दूसरे पायदान पर हैं जहां सरफराज खान ने साल 2022 में खेले गए कुल 10 मैच में 134 7 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने छह शतकीय पारी खेली है ।

वही चेतेश्वर पुजारा पहले पायदान पर है जहां चेतेश्वर पुजारा ने साल 2022 में कुल 15 फर्स्ट क्लास में खेली है जहां उन्होंने 1473 रन बनाया है जिसमें उन्होंने 5 शतकीय पारी खेली हैं। वहीं तीसरे पायदान पर यशस्वी जयसवाल है जिन्होंने 6 मैचों में 995 रन बनाए हैं जहां उनके बल्ले से 5 शतक निकले हैं ।वहीं चौथे पायदान पर रजत पाटीदार हैं जिन्होंने 9 मैचों में 977 रन बनाए हैं जिसमें 4 शतक निकले हैं। वह कुल पिछली 24 पारियों में सरफराज खान के बल्ले से कुल 9 शतकीय पारी निकली है जो कि अपने आप में उनके शानदार फॉर्म की गवाही देती नजर आ रही हैं।

उमरान मलिक और मुकेश कुमार के साथ कुलदीप की धारदार गेंदबाजी

Sarfaraz played a stormy innings of 125 runs, 9th century in 24 innings, Umran also shone, Mayank lost his chance, Rest of India took the lead of 107 runs
PC: BCCI

गौरतलब है कि रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों ने चटकाए। जहां मुकेश कुमार ने 10 ओवर में 23 रन देकर चार विकेट लिया तो उमरान मलिक ने 5.5 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए ।वहीं कुलदीप सिंह के खाते में 7 ओवर में 41 रन रहे जहां उन्होंने भी 3 विकेट चटकाए। जहां तेज गेंदबाजों ने कहर  बरपाते  हुए पूरी सौराष्ट्र की टीम को 98 रनों पर रोक दिया आलम यह रहा कि एक समय सौराष्ट्रा के 5 विकेट 30 रन पर गिर चुके थे।

सौराष्ट्र की ओर से धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने बनाया सर्वाधिक 28 रन

सौराष्ट्र  टीम के कप्तान चेतेश्वर पुजारा 1 रन पर कुलदीप सिंह का शिकार बने तो वही धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने 36 गेंदों पर 28 रन बनाकर सौराष्ट्र की ओर से सर्वाधिक रनों की पारी खेली।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here