भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच मोहाली के मैदान पर शुरू हो चुका है ।जहां भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।गौरतलब है बतौर कप्तान यह भारत के 35वें टेस्ट कप्तान होंगे इसके साथ ही आपको बता दें की रोहित शर्मा भारत की ओर से पदार्पण करने वाले दूसरे सबसे बुजुर्ग कप्तान हैं। आगे खबर विस्तार से ।
रोहित शर्मा भारत के दूसरे सबसे बुजुर्ग कप्तान
पहले महेंद्र सिंह धोनी उसके उपरांत विराट कोहली के शानदार कैप्टंसी इतिहास के बाद अब कमांड रोहित शर्मा के कंधों पर दी गई है। आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि रोहित शर्मा भारत की ओर से टेस्ट कप्तानी में पदार्पण करने वाले दूसरे सबसे बुजुर्ग प्लेयर है ।गौरतलब है कि रोहित शर्मा को उम्र आंकड़ों के लिहाज से 34 साल 308 दिन में कप्तानी करने का मुका मिला ।वहीं इससे पहले अनिल कुंबले भारत की ओर से सबसे बुजुर्ग प्लेयर हैं जिन्होंने भारत की टेस्ट कप्तानी अपने उम्र 37 साल 36 दिन पर मिली थी। लिहाजा यह बेहद दिलचस्प है।
मुरली कार्तिक ने उठाया यह सवाल
टॉस के समय मुरली कार्तिक ने रोहित शर्मा से यह सवाल किया जहां उन्होंने यह कहा की उन्होंने कभी सोचा नहीं था की उन्हें कभी टेस्ट क्रिकेट में बतौर नियमित कप्तान मौका मिलेगा, वहीं यह उनके लिए गौरव की बात है। वहीं रोहित पहले ही टेस्ट मैच में बतौर कप्तान टॉस को जीतकर सनसनी फैला दी है।
टॉस के बॉस बने रोहित

बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में टॉर्च के बॉस बन गए हैं । जहां उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी के समय में कहा जाता था कि महेंद्र सिंह धोनी टॉस के मामले में बेहद लकी है, वही विराट कोहली के समय या कुछ विपरीत था। वहीं अब रोहित शर्मा के समय हमें यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा कितने टॉस जीते हैं जिससे कि भारतीय टीम को फायदा मिलता है।







