Ranji Trophy: दोहरे शतक के बाद Ishan Kishan ने रणजी में मचाई तबाही, 9 चौकों की मदद से जड़ा तूफानी शतक

0
56
views
Ranji Trophy: After double century, Ishan Kishan created havoc in Ranji, hit a stormy century with the help of 9 fours
pc: twitter

Jharkhand vs Kerala: रणजी ट्रॉफी का महाकुम्भ का आगाज हो चूका है । जहाँ  झारखंड और केरला के बीच भी रांची में  चल रहे मैच में झारखड की ओर से ईशान किशन ने फिर से ग़दर मचा दिया है । जहाँ 8 छक्के और 9 चौके की मदद से ईशान ने करारा शतक जड़ा । जहाँ रनों की सुनामी ईशान किशन की ओर से चालू है ।   बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में तीसरे वनडे मैच में दोहरे शतक के साथ तबाही मचने वाले ईशान ने रणजी में भी रन बरसाने शुरू कर दिए यहीं ।  अपने जबरदस्त फॉर्म को जारी रखते हुए ईशान ने पहली पारी में 132 रन ठोक दिए हालाकिं दूसरी पारी में वे 17 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए ।

ईशान ने 9 चौकों की मदद से ठोका शतक

झारखंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में उतरे  ईशान किशन ने  दमदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया जहाँ उन्होंने अच्छी गेंद को सम्मान दिया और ख़राब गेंद पर बाउंड्री में डील की जहाँ उन्होंने 9 चौके  ठोक डाले।  ईशान किशन ने 176 गेंदों पर कुल 132 रन बनाए वहीँ उन्होंने  सौरभ तिवारी के साथ मिलकर  202 रनों की साझेदारी कर झारखंड की टीम 340 रन तक ले गए ।

ईशान बने संकट मोचक

पहली पारी में केरल के 475 रन के जवाब में उतरी झारखण्ड की टीम  114 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में दिखाई दे रही थी वहीँ शान और सौरभ तिवारी ने बीड़ा संभाला और 202 रन की साझेदरी निभाई । झारखण्ड की टीम 340 रन पर आउट हुई । वहीँ दूसरी पारी में केरल ने 187/7 पर पारी घोषित कर दिया । जीत के लिए झारखण्ड की टीम को 323 रन की जरूरत है । जहाँ झारखण्ड के सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन 17 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here