सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का बेहद रोमांचक मुकाबला मुंबई और आसाम के बीच खेला गया जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पृथ्वी शॉ की अगुवाई में मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 230 रनों का विशाल लक्ष्य रखा जिसके जवाब में असम की टीम 19.3 ओवर में 169 रन पर धराशाई हो गई। इस मैच को मुंबई में 61 रनों से जीता।
पृथ्वी शॉ ने खेली धुआंधार कप्तानी पारी

लंबे समय से भारतीय क्रिकेट से दूर चल रहे पृथ्वी शॉ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया । जहां पृथ्वी शॉ ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 9 छक्कों की मदद से 219 के स्ट्राइक रेट से 134 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली । जहां उन्होंने हर एक गेंदबाज की जमकर धुनाई की। गौरतलब है कि मुंबई की ओर से खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने t20 में दूसरा सर्वाधिक स्कोर प्राप्त किया जहां उन्होंने रोहित शर्मा के 101 श्रेयस अय्यर के 103 ,शोएब शेख के 110 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ कर दूसरे पायदान पर अपनी जगह बनाई वहीं पहले पायदान पर जो 27 रन के निजी स्कोर के साथ श्रेयस टॉप पर है।
यशस्वी जयसवाल रवि बिखेरा जलवा शिवम दुबे भी चमके
यशस्वी जयसवाल ने भी 30 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 42 रनों की पारी खेली ।वहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे ने 7 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए ।असम की ओर से रियान पराग रोशन आलम को एक-एक सफलता हाथ लगी।
रियान पराग ने दिखाया दम
मुंबई के पहाड़ नुमा 230 रनों के जवाब में असम ने अपने 2 विकेट 43 रनों पर खो दिए थे ।वही चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रियान पराग में 10 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 28 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।वहीं अंत में मुख्तार हसन ने 11 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाकर 25 रन बनाए एवं संघर्ष दिखाया।
मुंबई की ओर से तुषार देशपांडे ने 3.3 ओवर में 25 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए अमन हकीम तनुष, मुलानी को दो-दो सफलता हाथ लगी।
टूटे ये चार रिकॉर्ड

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर :-
147 – श्रेयस अय्यर (mumbai ) बनाम सिक्किम, 2019
146* – पुनीत बिष्ट (mumbai) बनाम mejoram , 2021
137* – मोहम्मद अजहरुद्दीन (kerela ) बनाम mumbai , 2021
134 – पृथ्वी शॉ (mumbai ) बनाम असम,
पुरुषों के टी20 क्रिकेट में असम के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर :-
134 – मुंबई के लिए पृथ्वी शॉ, आज
103* – झारखंड के लिए विराट सिंह, 2021
92* – हरप्रीत सिंह छत्तीसगढ़ के लिए, 2019
मुंबई के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत टी20 स्कोर:-
147 – श्रेयस अय्यर बनाम सिक्किम, 2019
134 – पृथ्वी शॉ बनाम असम, आज
110 – शोएब शेख बनाम गुजरात, 2015
103* – श्रेयस अय्यर बनाम एमपी, 2019
पुरुष टी20 क्रिकेट में मुंबई के लिए सर्वाधिक शतक :-
2 – श्रेयस अय्यर
1 – शोएब शेखो
1 – रोहित शर्मा
1* – पृथ्वी शॉ
Video
@PrithviShaw pic.twitter.com/4ZF21kUfjS
— Pritesh Chandarana (@Pritesh09253929) October 14, 2022







