श्रीलंका और पाकिस्तान ( Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test )के बीच द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है . जहाँ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया . वहीँ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने शुरू से ही अपना दबदबा श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर बनाकर रखा । खबर लिखे जाने तक अपने 4 विकेट खो दिए हैं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन (Shaheen Afrid) अफरीदी ने तूफानी अंदाज में गेंदबाजी की जहां उन्होंने अपने पहले स्पैल में 3 विकेट हासिल कर लिया जहां 8 ओवर में उन्होंने 28 रन देकर तीन बड़ी सफलताएं अर्जित की इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 100 विकेट भी पूरा किया।
श्रीलंकाई पारी लड़खड़ाई
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम को पहला झटका 6 रन पर लगा ।जब मदूषणका

को तीसरी ओवर की दूसरी गेंद पर शाहीन अफरीदी ने सरफराज अहमद के हाथों कैच आउट कराकर टेस्ट क्रिकेट में अपना 100वां विकेट पूरा किया।
23 साल की उम्र में 100+ टेस्ट विकेट लेने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज:
वसीम अकरम
वकार यूनिस
शाहीन शाह अफरीदी
इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम का पतन शुरू हुआ। इसके ठीक बाद कुशल मेंडेस 12 रन के स्कोर पर फिर से शाहीन अफरीदी का शिकार बने जहां उनका कैच आगा सलमान ने पकड़ा ।वहीं तीसरा विकेट कप्तान करुणारत्ने का गिरा या 29 के अच्छे स्कूल पर उनका विकेट अफरीदी ने लिया।
पहले स्पेल हुए दिखाया अफरीदी ने जलवा
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अपने पहले स्पैल में अफरीदी ने खतरनाक गेंदबाजी की जहां उनकी आउट सिंगर गेंद पर निशान मधुशंका ने अपने बल्ले को लगाया जहां गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए सीधा विकेटकीपर सरफराज अहमद के हाथों में गए।
इसके ठीक बाद सातवें ओवर की चौथी गेंद पर कुशल मेंडेस को भी शाहिद अफरीदी ने अपनी स्विंग इनसे चकमा दिया है जहां केंद्र सीधी आगा सलमान के हाथों में गई। वही शाहीन अफरीदी एक बार फिर से लय पा चुके थे ।जहां तीसरा विकेट उन्होंने श्रीलंका के कप्तान करुणारत्ने का गिरा जहाँ 29 के निजी स्कोर पर शाहीन अफरीदी की लहराती भी गेंद पर अपना बल्ला लगाया । जहाँ करुणारत्ने विकेट के पीछे सरफराज अहमद द्वारा लपके गए। आपको बता दें की पिछली बार श्रीलंका दौरे पर ही अफरीदी चोटिल हुए थे।
वीडियो
100th Test Wicket For Shaheen Afridi♥️🔥. #ShaheenAfridi #PAKvSL #SLvPAK pic.twitter.com/uTUs4WYbZb
— Shaharyar Ejaz 🏏 (@SharyOfficial) July 16, 2023







