Pakistan vs New Zealand Test Series: इंग्लैंड से 3-0 से मात कहने के बाद पाकिस्तान की टीम अब न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज में वापसी करना चाहेगी । वहीँ दूसरी ओर 19 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट के लिए लौट रही मेहमान टीम न्यूजीलैंड एक बार फिर से इंग्लैंड की तरह पाकिस्तान को उनके घर में रौंदना चाहेगी . वहीँ पाकिस्तान दौरे के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान कर दिया गया है जहाँ पहला टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है ।
कार्यक्रम
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 26 दिसंबर से कराची में और 3 जनवरी से मुल्तान में दो टेस्ट मैच खेले जायेगें।
केन विलियमसन नहीं होंगे कप्तान
पाकिस्तान में खेले जाने वाली यह दो टेस्ट मैचों की सीरीज में केन विलियम्सन की जगह कप्तानी का भार टिम साउदी को दी गई है जहाँ वर्ल्ड कप के बाद केन विलियम्सन ने कप्तानी के पद से उतर गए हैं । वहीँ यह सीरीज सऊदी के लिए बतौर कप्तान बेहद अहम् होने वाली हैं ।
तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट बाहर
न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध का हिस्सा ना होने की वजह से ट्रेंट बोल्ट इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे ।. वहीं, काइल जेमीसन भी चोटिल हैं और टीम का हिस्सा नहीं होंगे लिहाजा पेस अटैक थोड़ी लचर जरूर दिखाई देगी ।
4 साल बाद हुई इस दिग्गज टेस्ट टीम में वापसी
ईश सोढी की पाकिस्तान दौरे के लिए चयन किया गया है । जहाँ स्पिन पिच को देखते हुए यह चयन किया गया है । वहीँ ईश सोढी ने अबतक 17 टेस्ट खेले हैं और अपना आखिरी टेस्ट मैच पाकिस्तान के विरुद्ध खेला था । . वहीं, ब्लेयर टिकनर और ग्लेन फिलिप्स को भी जगह मिली है. फिलिप्स ने अपना एकमात्र टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2020 में खेला था.
पाकिस्तान दौरे के लिए न्यूजीलैंड टेस्ट टीम :
Squad News | The first Test against @TheRealPCB starts in Karachi on Boxing Day.
More | https://t.co/cZdpKGOgNJ #PAKvNZ pic.twitter.com/urDBlmAURT
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) December 14, 2022
टिम साउदी (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स ,ईश सोढी ,ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, केन विलियमसन, विल यंग.







