शुभमन गिल के 24 वें जन्मदिन बेहद खास रहा, जहां साथी प्लेयर्स के साथ गिल ने केक काटा, जहां उनके बेस्ट फ्रेंड इशान किशन, मुहम्मद सिराज के साथ अक्षर पटेल ने गिल को केक से पूरी तरह नहला दिया। हालांकि इससे पहले गिल ने आराम से केक कट किया और केक की स्लाइस का आनंद लिया। इसके ठीक बाद इशान किशन ने केक को दो भाग में बाटा और आधे भाग को सिराज और इशान किशन ने हाथों में लेकर गिल के चेहरे पर मलना शुरू कर दिया। जहां चॉकलेट भूत की तरह गिल दिखाई देने लगे। हालांकि इससे पहले उन्होंने अपने पिता के साथ श्रीलंका के कमरे में केक कट अपने पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रेस कांफ्रेंस में कही कई बातें
गिल ने भारत और पाकिस्तान मैच से पहले बड़े ही आरामदायक अंदाज में बाबर आजम की बढ़ाई की और उन्हें वर्ल्ड क्लास प्लेयर बताया वहीं शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह पर भी उन्होंने बात करते हुए यह कहा की शाहीन स्विंग करवाने की ओर देखते हैं और नसीम गति । उन्होंने ने बड़े मैच से पहले यह भी कहा की टीम इंडिया तैयार है किसी भी चुनौती के लिए। जहां टीम अपना बेस्ट प्रदर्शन भारत पाक मुकाबले में करती नजर आएंगी।
10 सितंबर को होगा महामुकाबला
कोलंबो के मैदान पर 10 सितंबर को भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होने वाले हैं ।जहां भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज की भूमिका में एक बार फिर से शुभमन गिल उतरेंगे, जहां पिछले मुकाबले में शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने गिल को काफी परेशान किया था ।वही उन सब बातों को भुलाकर गिल ने नेपाल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली वहीं अपना खोया लय वापस पाया । देखना दिलचस्प होगा की नई गेंद को किस तरीके से शुभमन गिल के विरुद्ध खेलते नजर आएंगे।
वीडियो
Stay tuned till the end to see Shubman Gill’s post-cake smash look! 😅🎂#ShubmanGill #CricketTwitter #AsiaCup2023 pic.twitter.com/w0MbTpmayO
— OneCricket (@OneCricketApp) September 9, 2023







