मेजर क्रिकेट लीग 2023 (Major League Cricket 2023 )में एक बार फिर MI के दिगाजों ने कमाल कर दिया है। जहां नीता अंबानी की MI की टीम ने खिताबी भिड़ंत में एक बार फिर जलवा दिखाते हुए कप पर कब्जा कर लिया है। सैटल ऑर्कस और MI के (Seattle Orcas vs MI New York, Final) बीच मेजर लिग क्रिकेट 2023 के फाइनल मैच में MI की टीम ने 7 विकेट से मैच को जीतकर खिताब पर कब्जा किया।
जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डी कॉक की टीम ने 20 ओवर में 183 रन 9 विकेट पर बनाए जिसके जवाब में MI की टीम ने 184 रन 3 विकेट पर बनाकार मैच को 16 वें ओवर में ही प्राप्त कर लिया और चैंपियन बनी। जहां पूरन ने 13 छक्के और 10 चौके ने समा बांध दिया वहीं राशिद ने 3 विकेट हासिल किए।
मैच का लेखा जोखा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्विंटन डी कॉक की टीम ने 20 ओवर में 183 रन बनाए जहां क्विंटन डि कॉक ने तुफानी पारी खेलते हुए 52 गेंद में 9 चौके और 4 छक्केकी मदद से 87 रन बनाए। वहीं MI की तरफ से राशिद खान ने सर्वाधिक 3 विकेट महज 9 रन देकर लिए।
जीत के लिए 184 रनों का पीछा करने उतरी MI की टीम के कप्तान पूरन(Nicholas Pooran) ने निराश नहीं किया और आने के साथ अपना नेचुरल गेम खेला और जबरदस्त तरीके से गेंद को कनेक्ट किया। जहां उन्होंने 13 छक्के लगाए वहीं 10 चौके भी ठोके। 137 रनों की पारी ने गेंदबाजों को बौना साबित कर दिया। जहां उनकी बल्लेबाजी जबरदस्त रही। पूरन ने 249 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अकेले ही मैच का रुख बदल दिया।
चैंपियन बना MI

वहीं टीम MI ने घर से बाहर भी अपना जलवा दिखाया। जहां जीत कैसे दर्ज की जाती है इसका मूल मंत्र MI के पास हमेशा देखा गया है। फाइनल मुकाबले में ए MI की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की ।
इस मुकाबले में निकोलस पूरन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया तो दूसरी तरफ प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब कैमरून गैलन को दिया गया।
आपको बता दें कि सुनील गावस्कर ने निकोलस पूरन के हाथों में चैंपियनशिप कप देकर एमआई टीम को सम्मानित किया। आपको बता दें कि नीता अंबानी भी इस समय मैदान पर मौजूद थी। वहीं एमआई ने जहां आईपीएल में MI ने पांच ट्रॉफी जीती है वही आईपीएल महिला टीम ने इस साल एमआई को जीत मिली है और अब यूनाइटेड स्टेट में।भी MI का परचम लहरा रहा है।
वीडियो
The fireworks had nothing on Nicky P tonight, NOTHING! 🎇The moment we became the first #MajorLeagueCricket champions. 🏆💙 #OneFamily #MINewYork pic.twitter.com/8bXE7Aq3V4
— MI New York (@MINYCricket) July 31, 2023







