विडियो: नसीम शाह के रॉकेट रफ्तार यॉर्कर पर उड़ी जेम्स फुलर के होश, विकेट के उड़ी धज्जियां, क्वेटा ग्लैडिएटर की 4 विकेट से जीत

0
63
views
Nasim Shah's rocket speed yorker flew James Fuller's senses, the wicket was torn apart, Quetta Gladiator won by 4 wickets
pc: twitter

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, 22nd Match: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का 23 वां मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स के बीच रावलपिंडी के पिंड के ग्राउंड में आयोजित किया गया। जहां रहमान से भरपूर इस मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 4 विकेट  से जीत दर्ज की वहीं क्वेटा ग्लैडिएटर्स के तेज गेंदबाज नसीम शाह का जलवा एक बार फिर से देखने मिला। जहां नसीम शाह की रॉकेट रफ्तार गेंद ने जेम्स फुलर के विकेट की बैंड बाजा दी। जब तक जेम्स बल्ले को गेंद की दिशा में लेकर जाते उसे पहले गेंद बैल्स को लेकर उड़ गई।

इस मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी कराची किंग्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए जिसके जवाब में लक्ष्य पीछा करने उतरी क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 1 गेंद शेष रहते हुए 168 रन बनाकर मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया।

नसीम शाह की धारदार गेंदबाजी

Nasim Shah's rocket speed yorker flew James Fuller's senses, the wicket was torn apart, Quetta Gladiator won by 4 wickets


 

नसीम शाह ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन दिया जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर दो सफलता अर्जित की ।जहां उन्होंने पहले मैथ्यू वेड को सरफराज अहमद के हाथों कैच आउट कराकर मैच के पहले ही गेंद पर चलता किया तो वहीं उन्होंने 18 ओवर की तीसरी गेंद पर जेम्स फुलर की विकेट उड़ा दी। जहां कुछ सोच पाते इससे पहले गेंद ने कमाल कर दिया। नसीम शाह ने अपने यॉर्कर गेंद पर जेम्स की विकेट उड़ा दी । जहाँ जब तक जेम्स बल्ला लगा पाते तब तक नसीम ने जेम्स का बेल्स उड़ा दिए ।

जीत के बाबजूद सरफराज की टीम सबसे नीचे

हालांकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स में इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया लेकिन अंकतालिका की बात की जाए तो पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के अंक तालिका में क्वेटा ग्लैडिएटर्स आठ मैच में केवल दो मैच में जीत दर्ज कर पाई और छह मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है वह पाकिस्तान सुपर लीग प्वाइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ अंक तालिका के सबसे नीचे काबिज है . लाहौर कलंदर्स 12 के साथ टॉप पर है वह इस्लामाबाद यूनाइटेड दूसरे पायदान पर हैं।


 

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here