वीडियो: गुरबाज के छक्के से तिलमिलाए नसीम शाह, अगली गेंद पर किया OUT, जश्न में तोड़ी सीमा, मामला हुआ गर्म

0
457
views
Naseem Shah stunned by Gurbaj's six, OUT on the next ball, broke the boundary in celebration, the matter got heated
pc: twitter

लंका प्रीमियर लिग 2023 (Jaffna Kings vs Colombo Strikers, 1st Match)का पहला मैच जाफना किंग और कोलोंबो स्ट्राइकर के बीच कोलंबो में खेला गया जहां इस मैच को जाफना किंग ने 21 रनों से जीत लिया है। नसीम शाह की टीम कोलंबो स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुरबाज की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलंबो स्ट्राइकर्स 152 रनों पर सिमट गई। वहीं इस मुकाबले में नसीम शाह और गुरबाज(Rahmanullah Gurbaz) की जबरदस्त भिडंत देखने मिली जहां पहले ही मैच में जोश air होश की लड़ाई सामने आती दिखाई दी। क्या यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्लेयर की भिड़ंत थी या केवल संयोग यह तो वक्त बताएगा।

गुरबाज की तूफानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी जफीना किंग्स के सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने 11 गेंद में 21 रन की  तूफानी पारी खेली जहां उन्होंने 2 छक्के और एक चौका ठोका। वहीं टोहिद ने 39 गेंद में सर्वाधिक 54 रन बनाए , प्रियमल ने 22 रनों की पारी खेली। कोलंबो स्ट्राइकर की ओर से नसीम शाह, माथीशा, करुणारत्ने, संदकन ने 1/1 विकेट चटकाए।

डिकवेला का तूफानी अर्धशतक

डिकवेला ने 174 रनों के जबाव में तूफानी शुरुआत दो जहां उन्होंने 34 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए लेकिन इसके बाद टीम के एक एक कर विकेट ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।

नसीम शाह और गुरबाज के बीच हुई तनातनी

Naseem Shah stunned by Gurbaj's six, OUT on the next ball, broke the boundary in celebration, the matter got heated
pc: twitter

पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर नसीम शाह(Naseem Shah) को दिन में तारे दिखाने में गुरबाज नहीं चूके। जहां लॉन्ग ऑफ की दिशा में गुरबाज ने हवाई शॉट खेला और गेंद को सीमा पार पहुंचा दिया। जिसके बाद नसीम शाह तिलमिलाए नजर आए वहीं तीसरे ओवर की चौथी हो गेंद पर ड्रामा हुआ जहां फिर से गुरबाज ने हवाई शॉट नसीम शाह की गेंद पर खेला जहां गेंद सीधी लंबे समय तक हवा में लटकी रही वहीं रमेश मेंडिस ने जबरदस्त कैच पकड़ा। वहीं फिर क्या था नसीम शाह ने गर्जना शुरू कर दिया जहां कुछ अंदर की भड़ास भी निकाली वहीं दूसरी ओर गुरबाज हस्त हुए नजर आए।




वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here