आयरलैंड दौरे ( IREvIND)के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। जहां आयरलैंड दौरे पर कई नए नामों में फैंस को बेहद खुशी प्रदान की है। जहां एक ओर लंबी इंजरी के बाद बुमराह टीम इंडिया के कप्तान के रूप में वापसी हुई तो कई दिग्गजों को आराम दिया गया है । वहीँ आयरलैंड दौरे पर एक नाम जो सबसे अधिक सुर्खियां बटोर रहा है वह नाम रिंकू सिंह का है । जहाँ आईपीएल 2023 में दुमदार प्रदर्शन का उन्हें बड़ा इनाम मिलता नज़र रहा है । रिंकू सिंह (RINKU SINGH)ने आईपीएल 2023 में 14 मैच में 474 रन 149.4 के स्ट्राइक रेट से बनाये थे ।
दूसरी तरफ एक बार फिर से भारत के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं । गौरतलब है की आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज खेलेगी जहाँ पहला मुकाबला 18 से 23 अगस्त तक होगा ।
बुमराह के पास बड़ा मौका

वर्ल्ड कप से अलग और फिर फिर न्यूजीलैंड में ऑपरेशन के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन के लम्बे वक़्त और इंतज़ार के बाद एक बार फिर से बुमराह की वापसी हो रही है । इस सीरीज में नियमित टी 20 कप्तान हार्दिक पंड्या और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ ईशान किशन, शुभमन गिल को भी आराम दिया गया है ।
प्रसिद्द कृष्णा और शिवम् दुबे को मौका
प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना आखिरी मुकाबला बाईट वर्ष अगस्त के महीने में हरारे स्पोर्ट्स ग्राउंड में जिंबाब्वे के खिलाफ खेला था जहाँ स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद उनका इलाज चला । वही अब वे सिराज की गैरमजदगी में टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा बन चुके हैं । वहीँ शिवम् दुबे को भी मौका मिला है ।
टीम इंडिया पर नज़र

जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, अवेश खान।







