वीडियो: मोहम्मद शमी के राकेट रफ़्तार गेंद पर हुए पीटर हैंड्सकॉम्ब क्लीन बोल्ड, हवा में नाचती उड़ी स्टंप्स 

0
58
views
Mohammed Shami's rocket pace ball bowled, clean bold, dancing in the air dancing stumps
PC: TWITTER

India vs Australia, 4th Test:गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और  आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहाँ सीरीज में भारत 2-1 से बढ़त बनाई हुई है । वहीँ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए इस मैच को जीतना भारत के लिए बेहद जरूरी है ।

खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दिन के खीरी सत्र तक  72 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं जहां ट्रेविस हेड , लाबूशेन के बाद कप्तान स्मिथ के बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब भी मैदान छोड़ चुके हैं । जहां  मोहममद सिराज की जगह आये मोहममद शमी ने तूफानी गेंदबाज़ी की आखिरी सत्र में की । जहाँ उन्होंने पीटर हैंड्सकॉम्ब को 17 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया । जहाँ गेंद विकेट को लेकर नाचती हुई नज़र आई ।

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी सत्र में खोये 2 बड़े विकेट

टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और ट्राविस हेड ने पारी की शुरुआत कीAUR पहले विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने  61रनों की साझेदारी की ।   हेड को 32 रन पर आश्विन ने आउट किया वहीँ इसके बाद लबुशेन का विकेट मोहम्मद शमी ने लिया। इसके ठीक बाद जडेजा ने स्मिथ को बोल्ड किया और उसके बाद मोहममद शमी ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को बोल्ड कर दिया ।

मोहम्मद शमी की जबरदस्त  वापसी



गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज की जगह टीम इंडिया ने इस बार मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।  जहाँ शमी ने 3 के स्कोर पर  लाबूशेन को बोल्ड  कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीँ इसे बाद अंतिम सत्र में मोहममद शमी ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को बोल्ड कर दिया ।

Mohammed Shami's rocket pace ball bowled, clean bold, dancing in the air dancing stumps
PC: TWITTER

71 वे ओवर की चौथी गेंद पर मोहममद शमी की जबरदस्त सीम गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब बोल्ड हुए , जहाँ गेंद पड़ने के बाद अंदर की ओर आई और गेंद पड़ने के बाद लेग स्टंप्स को ले उडी । जहाँ पीटर हैंड्सकॉम्ब  जब तक शॉट खेल पाते इससे पहले गेंद विकेट को लेकर हवा में उड़ गई ।


वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here