INDVSNZ:भारत और न्यूजीलैंड के बीच नेपियर में खेला गए तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबला बारिश के कारण टाई रहा। जिसका सीधा फायदा भारत को मिला जहाँ भारतीय टीम ने इस सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया । टॉस जीतकर कार्यवाहक कप्तान सऊदी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 19.4 ओवर में 160 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसके जवाब में बारिश से बाधित इस मुकाबले में भारत ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। तभी बारिश का आगमन हुआ और शुक्र यह रही की भारत ने उस DLS के अनुसार तय की गए 75 रन बना चुकी थी और इसके बाद इस मैच को टाई घोषित किया गया और सीरीज 1-0 से भारत ने अपने नाम किया ।

न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे ने सर्वाधिक 59 रन हुए ग्लेन फिलिप्स ने 54 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने धारधार गेंदबाज़ी की और 4-4 विकेट हासिल किये ।न्यूजीलैंड के आखिरी 8 विकेट 30 रन बनाने में गिर गए थे । सिराज ने ना केवल गेंद से बल्कि फील्डिंग में भगी जबरदस्त प्रदर्शन किया । जहाँ उन्होंने करियर बेस्ट गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकट हासिल किया । वहीँ एडम मिल्ने को जबरदस्त तरीके से रन आउट कर सनसनी मचा दी ।

सिराज (Mohammed Siraj )ने 19 वे ओवर की तीसरी गेंद पर सऊदी ने ऑफ साइड की दिशा में शॉट खेला वहीँ नॉन स्ट्राइकर एन्ड पर खड़े एडम मिल्ने रन लेने के लिए भागे और 8 यार्ड जाने के बाद अपना नियंत्रण खो दिया , वही सऊदी ने उन्हें वापस जाने के लिए इशारा किया , लेकिन सिराज ने बिना किसी गलती के 16 मीटर दूर से नॉन स्ट्राइकर एन्ड की विकेट को उड़ा दिया। जहाँ 0 रन पर एडम मिल्ने को मैदान को छोड़ वापिस जाना पड़ा । इस मैच में सिराज को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया ।
वीडियो
this is a Mohammed Siraj appreciation tweet 🫶
Keep watching the 3rd #NZvIND T20I, LIVE & EXCLUSIVE on https://t.co/Alcf9enTYg.#NZvINDonPrime #CricketOnPrime pic.twitter.com/M1XJSAeVsj
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 22, 2022







