भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से वनडे सीरीज का ऐलान हो रहा है । जहां इसकी साल टी20 विश्वकप 2022 का आयोजन भी होना है लेकिन इससे पहले भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सीरीज खेलती नज़र आएगी जिसकी घोषणा कर दी गई है । हालाकिं ये देखना दिलचस्प होगा की दोनों सीरीज में भारत की ए टीम खेलती है या बी टीम ।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 श्रृंखला खेली जाएगी वहीँ भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी , जहाँ वाइट बॉल के 2 सीरीज बैक टू बैक खेले जायेगें । भारत टी20 विश्वकप को देखते हुए ये दो श्रृंखला बेहद अहम् होने वाली है । हालाकिं ये भी साफ़ है की कोई प्लेयर चोटिल ना हो और सभी प्लेयर्स को खुद को एक्सप्रेस करने का मौका भी मिले ।

आपको बता दें की दक्षिण अफ्रीका से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से 3 टी20 मुकाबला खेलेगी । इस टी 20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज मोहाली के मैदान से 20 सितंबर को होगा। वहीं दूसरा टी 20 मुकाबला नागपुर के मैदान पर 23 सितंबर को खेला जायेगा । तीसरा और आखिरी मैच हैदराबाद के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 25 सितंबर को खेला जाएगा। इसके ठीक बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी से मुकाबला करेगी ।
भारत vs ऑस्ट्रेलिया टी 20 सीरीज कार्यक्रम (India vs Australia T20 Series Schedule2022)
- पहला टी-20, 20 सितंबर, मोहाली
- दूसरा टी-20, 23 सितंबर, नागपुर
- तीसरा टी-20, 25 सितंबर, हैदराबाद
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कार्यक्रम

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैच के साथ तीन टी20 मैचों की श्रृंखला का आयोजन किया जायेगा ।
टी20 सीरीज का पहला मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 28 सितंबर को त्रिवेंद्रम के मैदान पर खेला जायेगा। दूसरा टी20 मुलाबला 1 अक्टूबर को गुवाहाटी के मैदान पर आयोजित होगा वहीँ तीसरा टी20 मुलाबला 3 अक्टूबर को इंदौर के मैदान पर आयोजित होगा। इसके ठीक बाद वनडे सीरीज का आयोजन होगा ।पहला वनडे मुकाबला 6 अक्टूबर को रांची में खेला जायेगा , दूसरा मुलकाबला 9 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित होगा और तीसरा आखिरी वनडे 11 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित किया जायेगा ।
टी 20 सीरीज भारत vs दक्षिण अफ्रीका T20 series India vs South Africa 2022)
- टी20 सीरीज पहला टी-20, 28 सितंबर, त्रिवेंद्रम
- दूसरा टी-20, 1 अक्टूबर, गुवाहाटी
- तीसरा टी-20, 3 अक्टूबर, इंदौर
वनडे सीरीज भारत vs दक्षिण अफ्रीका T20 series India vs South Africa 2022)
- पहला वनडे मैच , 6 अक्टूबर,रांची
- दूसरा वनडे मैच , 9 अक्टूबर, लखनऊ
- तीसरा वनडे मैच , 11 अक्टूबर, दिल्ली







