वीडियो: कैरियर के आखिरी मैच में झूलन गोस्वामी 0 पर हुई OUT, फूट फूट कर रोई हरमनप्रीत कौर

0
121
views
Jhulan Goswami was out on 0 in the last match of the career, Harmanpreet Kaur wept bitterly
PC: Twitter

jhulan goswami retirement: इंग्लैंड और भारत महिला टीम के बीच तीसरा और आखिरी एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला लॉर्ड्स के इतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है ।जहां यह मैच झूलन गोस्वामी के करियर का आखिरी मैच है आखरी बार झूलन गोस्वामी भारतीय टीम की ब्लू जर्सी में हमें दिखाई दे रही हैं। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर झूलन गोस्वामी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ-साथ मोमेंटो भी प्रदान किया गया ,जहां इस ऐतिहासिक एवं अब पल में सभी भारतीय महिला क्रिकेटर बेहद भावुक नजर आए ,जहां भारत की वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत फूट-फूट कर रोने लगी जाएं यह बेहद भावुक कर देने वाला क्षण था। गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर मिताली राज के बाद झूलन गोस्वामी ही एक ऐसी भारतीय प्लेयर रही हैं जिन्होंने 20 साल से अधिक समय क्रिकेट जगत को दिया है।

वनडे करियर के आखिरी मुकाबले में शून्य पर आउट में झूलन गोस्वामी

Jhulan Goswami was out on 0 in the last match of the career, Harmanpreet Kaur wept bitterly
Pc: ECB

भारत इंग्लैंड वूमेन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की तीन मैचों की श्रृंखला में भारतीय महिला टीम ने 2/0 की पहले ही बढ़त हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर लिया है .आखिरी मैच औपचारिकता मात्र है लेकिन इस मैच की महत्व झूलन गोस्वामी और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहद अहम है जहां झूलन गोस्वामी का वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी मैच है। इस मैच में झूलन गोस्वामी 0 पर आउट हुई। इंग्लैंड की टीम ने उन्हें लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। महिला क्रिकेट में मिताली राज के बाद झूलन गोस्वामी ने क्रिकेट को बुलंदियों पर लेकर गई।

Jhulan Goswami was out on 0 in the last match of the career, Harmanpreet Kaur wept bitterly
Pc: Espn

झूलन गोस्वामी को 0 रन पर फरिया कैंप ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा। जहां कैरियर के आखिरी मैच में वो 0 पर आउट हुई जहां लॉर्ड्स में बैठे तमाम दर्शकों ने विदाई में खड़े होकर उनका हौसला बढ़ाया।

भारत vs इंग्लैंड तीसरा वनडे मुकाबला

Jhulan Goswami was out on 0 in the last match of the career, Harmanpreet Kaur wept bitterly
Pc: BCCI

भारत और इंग्लैंड महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. वहीं तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है ।जहां भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45. 4 ओवर में 169 रन बनाए हैं। भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह है कि भारतीय टीम पहले ही सीरीज को अपने नाम कर चुकी ।

आखिरी मुकाबला औपचारिकता मात्र है यह साफ है कि हरमनप्रीत की कप्तानी में झूलन गोस्वामी को भारतीय टीम सीरीज में जीत के बाद विदाई देने वाली है।

झूलन गोस्वामी का करियर ( julan Goswami career)

39 वर्षीय झूलन गोस्वामी का कैरियर बेहद शानदार रहा है जहां 203 मैचों की 202 पारियों में उन्होंने 253 विकेट चटकाए हैं जहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 रन देकर छह विकेट लेने का रहा है। वही टेस्ट क्रिकेट में झूलन गोस्वामी ने 12 मैच के 21 पारियों में 44 विकेट चटकाए हैं। वहीं t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में झूलन गोस्वामी के नाम 68 मैचों की 67 पारियों में 56 विकेट रहा है जहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर पांच विकेट लेने का रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here