पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी को भारत के शीर्ष क्रिकेट निकाय की वार्षिक आम बैठक में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)के 36वें अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। जहाँ रोजर ने सौरव गांगुली की जगह ली, जिन्होंने 2019 से BCCI का पद संभाला था। वहीँ अभी एक महीने भी नहीं हुआ की रोजर बिन्नी की मुसीबतें बढ़ने लगी हैं । जहाँ आचरण
विनीत सरन ने बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी को हितों के टकराव का एक नोटिस भेजा है। आपको बात दें की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board Of Control For Cricket In India) के आचरण अदिकारी के पद पर विनीत आसीन है । वहीँ पीटीआई के अनुसार उन्हें यह सूत्रों के हवाले से पता चला है कि विनीत सरन (Vineet Saran) जो की आचार अदिकारी हैं उन्होंने रोजर बिन्नी (Roger Binny) को उनके विरूद्ध हितों के टकराव के आरोपों के मामले में अपने पक्ष का जवाब 20 दिसंबर को सबमिट करने की मांग की है ।

संजीव गुप्ता जिन्होंने यह सवाल खड़े किये हैं की रोजर बिन्नी का हितों का टकराव है इसकी बड़ी वजह यह है की उनके परिवार की उनकी बहू मयंती लैंगर स्टार स्पोर्ट्स का हिस्सा हैं और उसके लिए कार्य करती हैं और स्टार स्पोर्ट्स को भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र के मीडिया अधिकार हासिल हैं. इसपर अब बिन्नी का औपचारिक जवाब आना बांकी है । लिहाजा यह पहली बार नहीं है की हितों पर शिकायत ना की गई हो।
शिकायतकर्ता संजीव गुप्ता ने स्टुअर्ट बिन्नी (Stuart Binny) की पत्नी मयंती लैंगर बिन्नी (Mayanti Langer Binny) जो की स्टार स्पोर्ट्स का बड़ा नाम हैं और स्टार स्पोर्ट्स को भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र के मीडिया का अधिकार हासिल हैं इसको लेकर रोजर बिन्नी को कटघरे में खड़ा कर दिया है । अब सभी की निगाहें रोजर के जवाब पर टिकी है ।
आपको बता दें की रोजर बिन्नी ने 27 टेस्ट मैचों और 72 एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह भारत की 1983 विश्व कप की टीम का हिस्सा भी रह चुके है और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर भी आसीन थे।







