अफगानिस्तान ने इंग्लैंड पर 69 रनों की जीत दर्ज करते हुए विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया है।गुरबाज और इब्राहिम जदरान के बीच 114 रन की साझेदारी। अंत में 16 गेंद में मुजीब के 28 रन और फिर गेंद से रशीद नबी के 3-3 विकेट के साथ मुजीब की धारदार गेंदबाज़ी । जहाँ टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफगानिस्तान ने 284 रन बनाये जीत के लिए 285 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 215 रन पर सिमट गई ।
इरफ़ान पठान दिखे बेहद खुश
इरफ़ान पठान स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए बेहद खुश दिखाई दिए और कहा की गुरबाज और मैं आईपीएल में एक टीम से थे मैं बेहद खुश हूँ , अफगानिस्तान ने ये बताया की वो किसी भी टीम को हारने की काबिलियत रखता है । जहाँ यह इस विश्व कप का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है । जहाँ अब अगर इंग्लैंड 2 मैच आने वाली हारी तो डिफेंडिंग चैंपियन बाहर भी हो सकती है , शुरुआत हो चुकी है । जहाँ अब दूसरी टीम इंग्लैंड के खिलाफ एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतरेगी ये मन्त्र अफगानिस्तान से टीम जरूर लेंगे ।
हार की वजह
1- टॉस के बाद बटलर ने गेंदबाज़ी का चुनाव क्यों किया उन्हें नहीं पता था ।
2- पावर प्ले में गेंदबाज़ो को रोटेट ना करना ये सर दर्द की वजह मिली
3- बल्लेबाज़ी में गुच्छों में विकेट गिरा , जहाँ किसी भी बल्लेबाज़ ने जिम्मेदारी नहीं ली और बिना किसी प्लान के खेलते गए ।
“कई लोग इसे उलटफेर कह सकते हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि अफगानिस्तान ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड को हराने के लिए ठोस हरफनमौला गुणवत्ता वाले क्रिकेट का प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान, जीत पर बधाई”
Many might call it an upset, but I say Afghanistan showcased solid all-round quality cricket to beat the world champions, England. Congratulations, Afghanistan, on the victory #WorldCup2023 #ENGvAFG pic.twitter.com/vrgj4L777l
— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) October 15, 2023







