IPL 2022: वेस्ट इंडीज के इस खतरनाक ऑलराउंडर पर ये टीम इतने करोड़ खर्च करने को तैयार, अकेले मैच पलटने का दम रखता है

0
87
views
IPL 2022: This team is ready to spend so many crores on this dangerous all-rounder of West Indies
IPL 2022: वेस्ट इंडीज के इस खतरनाक ऑलराउंडर पर ये टीम इतने करोड़ खर्च करने को तैयार, अकेले मैच पलटने का दम रखता है PC:ICC/Twitter

आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन इसी हफ्ते के आखिरी में आयोजित किया जाएगा। यह ऑक्शन बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होगा। बता दें कि इस आईपीएल में दो नई टीमें शामिल की गई हैं, जिससे कि इस बार कुल 10 टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। पहली टीम गुजरात टाइटंस है, तो वहीं दूसरी टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स है। आईपीएल 2022 में देश दुनिया भर से 590 क्रिकेटर शॉर्टलिस्ट किया गए हैं। जिसमें से आई पी एल 2022 की नीलामी की आखरी लिस्ट में 250 क्रिकेटर ही जगह बना पाएंगे।

ऐसे में आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमें और खिलाड़ियों की नजर इस नीलामी पर है। इसमें का ऑक्शन में फ्रेंचाइजी अच्छे खिलाड़ियों पर मोटी रकम लगा सकती है। इनमें सबसे बेहद पसंदीदा क्रिकेटर के रूप में वेस्टइंडीज के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर सामने आए हैं। जैसन होल्डर ने अभी हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ T20 मैच में 4 गेंदों में लगातार चार विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी। वहीं भारत के खिलाफ पहले वनडे में जैसन होल्डर ने अर्धशतकीय पारी खेली थी, जिससे उनकी दावेदारी काफी मजबूत हो गई है।

आपको बता दें कि पिछले सीजन में जेसन होल्डर सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले थे। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें फिलहाल रिलीज कर दिया है। अब जैसन होल्डर को नीलामी में आरसीबी तगड़ी बोली लगाकर अपने टीम में शामिल करना चाहेगी। खबर के मुताबिक आरसीबी जैसन होल्डर पर 12 करोड़ तक का दांव लगा सकती है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक जैसन होल्डर की शानदार फार्म और बल्ले के साथ साथ गेंदबाजी करने के बेहतरीन कौशल को देखते हुए आरसीबी उन पर बड़ा दांव लगाने का सोच रही है।

होल्डर पसंदीदा ऑलराउंडर

इस बार आईपीएल में बेन स्टोक्स उपलब्ध नहीं हैं। तो वहीं हार्दिक पांड्या और मार्कस स्टोइनिस दूसरी टीमों के साथ जुड़ चुके हैं। आईपीएल में जैसन होल्डर का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। आरसीबी उन पर बड़ी बोली लगा सकता है। हालांकि ऐसा दूसरी टीमें भी अवश्य करना चाहेंगी। इस नीलामी में आरसीबी की टीम 57 करोड़ रुपए के साथ नीलामी में उतरेगी।

माना जा रहा है कि आरसीबी की रुचि तीन खिलाड़ियों में सबसे अधिक है। इसमें जैसन होल्डर के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू और राजस्थान के पूर्व युवा खिलाड़ी रियान पराग शामिल हैं। खबर के मुताबिक आरसीबी ने जैसन होल्डर के लिए 12 करोड़ और अंबाती रायडू के लिए आठ करोड़ और रियान पराग के लिए सात करोड़ रख दिए हैं। इन तीन खिलाड़ियों पर 27 करोड़ रुपए खर्च हो जाते हैं तो आरसीबी के पास 28 करोड़ रुपए बचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here