भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भारत इ दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली के आतिशी 73 वे इंटरनेशनल शतक (87 गेंदों पर 113 रन ) के बदौलत भारत ने मैच को 67 रन से जीत लिया है। पहला वनडे जीत लिया है। 3 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने बड़े अंतर से मात दी । भारत और श्रीलंका का दूसरा मुकाबला 12 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। जहाँ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है ।
विराट कोहली ने मचाई तबाही

विराट कोहली ने 87 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 113 रन बनाये जहाँ उन्होंने इंटनेशनल क्रिकेट में अपना 73 वा शतक पूरा किय । हालाकिं इस बीच उन्हें 2 जीवन दान भी मिले जहाँ मेंडिस और शानका ने उनके दो कैच छोड़े। हालाकिं उन्होंने पहली 20 गेंद में 28 रन ठोकर यह साबित कर दिया था की वे अलग मूड में हैं ।
रोहित शर्मा और शुभमन की अर्धशतकीय पारी
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 47वां वनडे अर्धशतक जड़ा तो दूसरी तरफ शुभमन गिल ने वनडे का पांचवा अर्धशतकीय पारी खेली ।केएल राहुल ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 28 रन की पारी खेली । वहीँ रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 118 गेंद में 143 रन जोड़े और भारत को ठोस शुरुआत दी ।
श्रीलंका की तरफ से कसुन रजिथा ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किये । धनंजया डी सिल्वा, दसुन शनाका, दिलशान मदुशंका और चमिका करुणारत्ने को एक-एक विकेट सफलता हासिल हुई ।JEET के लिए 374 रन का पीछा शुरू करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 306 रनBANA पाई ।
मैन ऑफ द मैच

कोहली को शतकीय पारी खेलने की बदौलत उन्हें मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया ।
दसुन शनाका का जबरदस्त शतक

श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका (108) ने दूसरा वनडे शतक जमाया। इससे पहले उन्होंने ज़िम्बाब्वे के KF शतक ठोका था । लंकाई टीम के ओपनर पथुम निसंका (72 रन) ने अर्धशतक जमाया। जबकि धनंजय डी सिल्वा 47 रन बनाकर आउट हुए।
उमरान ने मचाया तूफान
इस मैच में उमरान ने 155 किमी की रफ़्तार से गेंद डालकर तहलका मचा दिया । हर मैच के साथ शानदार हो रहे उमरान ने स मैच में 8 ओवर में 3 विकेट लेकर 57 रन दिए । भारत की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट उमरान मलिक ने लिए। जहाँ उन्होंने
टूटे ये 9 रिकॉर्ड
1> सलामी बल्लेबाज़ के रूप में 7500 एकदिवसीय रन बनाने के लिए ली गई सबसे कम पारी
149 – रोहित शर्मा*
158 – हाशिम अमला
170 – सचिन तेंदुलकर
182 – सौरव गांगुली
2>अधिकांश ODI 100s साझेदारी का हिस्सा
99 – सचिन
72 – कोहली
72 – पोंटिंग
67 – संगकारा
66 – गांगुली
59 – रोहित*
3>पावरप्ले में रोहित शर्मा द्वारा उच्चतम एकदिवसीय स्कोर
46 बनाम वेस्टइंडीज (2022)
44 बनाम श्रीलंका (आज)*
43 बनाम श्रीलंका (2017)
4> वहारतीय सरजमीं पर विराट कोहली ने 20 वान इंटरनेशनल शतक ठोके । जहाँ उन्होंने सचिन की बराबरी कर ली है ।`
5> श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली का 9 वां इंटरनेशनल शतक रहा ।
6> विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक सर्वाधिक 2333 रन बना चुके हैं इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके सर्वाधिक 2261 रन थे ।
7> सचिन के वनडे के 49 शतक से केवल 4 शतक दूर हैं विराट ।
एक विरोधी के खिलाफ सर्वाधिक M.O.M पुरस्कार पाने वाले भारतीय
17 – सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया
14 – विराट कोहली बनाम WI
10 – विराट कोहली बनाम श्रीलंका
8>एक विरोधी के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक
9 – कोहली बनाम श्रीलंका*
9 – कोहली बनाम WI
9 – सचिन बनाम ऑस्ट्रेलिया
9>सबसे तेज 73 अंतरराष्ट्रीय शतक
541 पारी – विराट कोहली*
549 पारी – सचिन तेंदुलकर







