भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भारत इ दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली के आतिशी 73 वे इंटरनेशनल शतक (87 गेंदों पर नाबाद113 रन ) के बदौलत भारत ने मैच को 67 रन से जीत लिया है। पहला वनडे जीत लिया है। 3 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने बड़े अंतर से मात दी । भारत और श्रीलंका का दूसरा मुकाबला 12 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। जहाँ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है ।
वहीँ रोहित शर्मा ने मिशाल कायम करते हुए खेल भावना का परिचय दिया । जहाँ मोहम्मद शमी के आखिरी ओवर में 98 रन पर श्रीलंका के कप्तान अपने क्रिच से निकल गए थे और शमी ने उन्हें मांकडिंग कर आउट भी कर दया था लेकिन अंपायर से रोहित शर्मा ने अपील वापसी कर श्रीलंका के कप्तान को जीवन दान तो दिया ही वहीँ खेल भावना का परिचय भी दया ।
रोहित शर्मा और शुभमन की धमाकेदार पारी
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 47वां वनडे अर्धशतक जड़ा । शुभमन गिल 5वीं अर्धशतक ठोका । केएल राहुल ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 28 रन की पारी खेली । वहीँ रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 118 गेंद में 143 रन जोड़े और भारत को ठोस शुरुआत दी ।
श्रीलंका की तरफ से कसुन रजिथा ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किये । धनंजया डी सिल्वा, दसुन शनाका, दिलशान मदुशंका और चमिका करुणारत्ने को एक-एक विकेट सफलता हासिल हुई ।JEET के लिए 374 रन का पीछा शुरू करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 306 रनBANA पाई ।
दसुन शनाका का जबरदस्त शतक
श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका (108) ने दूसरा वनडे शतक जमाया। इससे पहले उन्होंने ज़िम्बाब्वे के KF शतक ठोका था । लंकाई टीम के ओपनर पथुम निसंका (72 रन) ने अर्धशतक जमाया। जबकि धनंजय डी सिल्वा 47 रन बनाकर आउट हुए।
रोहित शर्मा ने दिखाया बड़ा दिल _(mohammad Shami mankading)

आखिरी ओवर के चौथी गेंद पर शानका क्रिच से बाहर थे और मोहम्मद शमी ने स्टंप्स से बेल्स अलग कर दी थी जहाँ शनाका 98 रन पर खेल रहे थे वहीँ रोहित शर्मा ने अंपायर से अपील को ख़ारिज करने की अपील की और शानका को 98 रन पर जीवनदान मिला । जहाँ इसके बाद शानका ने शतक ठोका । रोहित शर्मा के बड़े दिल की सरहाना हो रही है ।
वीडियो
Sportsman spirit shown by Shami-Rohit and let Dasun Shanaka to complete his 💯
🤝❤️#INDvsSL pic.twitter.com/r0SGohPs7v— 𝐬𝐡𝐚𝐤𝐢𝐛 (@ShakibSarafat) January 10, 2023







