INDvsSA :रूसो ने ठोका शतक, डी कॉक ने पूरे किए 2000 टी20I रन, टूटे 4 रिकॉर्ड, SA ने बनाए रन 227/3

0
187
views
India vs South Africa, 3rd T20I
Pc: starsports

India vs South Africa, 3rd T20I:भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 227/3 रन बनाए जहां भारतीय टीम को जीत के लिए 228 रन की दरकार है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने जबरदस्त पारी खेली और बैक टू बैक दो अर्धशतक जड़े।  वहीं रूसो ने भी जबरदस्त शतक ठोकर भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर दी है।

टी 20 क्रिकेट में पूरे किए 2000 रन,

India vs South Africa, 3rd T20I
Pc : Twitter

क्विंटन डिकॉक ने टी 20 कैरियर का अपना 2000 रन भी पूरा किया जहां उन्होंने मैच में 43 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 68 रन बनाए। वहीं अपने छक्के के साथ उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से 2000 t20 इंटरनेशनल बनाने वाले दूसरे प्लेयर बने उनसे पहले प्लेयर डेविड मिलर थे।

रूसो ने बनाया अपना पहला शतक

तीसरे मैच में रूसो ने भी बल्ले से करारा प्रहार किया और 48 गेंद पर 7 चौके और8 छक्के की मदद से 100रन बनाए और अपने कैरियर का पहला शतक ठोका।

दीपक ने स्टब का (Mankading) रन आउट छोड़ा

15 वें ओवर में दीपक चाहर के पास मौका था जब स्टब को रन आउट Mankading करने का मौका था लेकिन दीपक ने स्प्रिट ऑफ क्रिकेट का मान रखते हुए उन्होंने रन आउट नहीं किया।

भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई

India vs South Africa, 3rd T20I
Pc: twitter

अर्शदीप सिंह की गैरमौजूदगी में उमेश यादव को।टीम।में जगह दी गई वहीं विराट की जगह सिराज टीम में शामिल हुए। वहीं सब की कुटाई जबरदस्त हुई। वहीं मिडिल ओवर में तेज गेंदबाज के साथ स्पिनर ने विकेट नहीं चटकाए। गेंदबाजी की बात की जाए तो दीपक सर ने चार ओवर में 48 रन देकर एक सफलता अर्जित की मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 44 रन दिए उमेश यादव ने 3 ओवर में 34 रन देकर एक सफलता अर्जित की आशा पटेल ने 4 ओवर में 9 रन दिए अक्षय पटेल ने 1 ओवर में 13 रन दिए।

टूटे ये रिकॉर्ड

t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ यह दूसरा सर्वाधिक स्कोर अर्थ आ जाए से पहले 245 रन 6 विकेट पर वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ बनाया था वही आज दक्षिण अफ्रीका ने 227 रन भारतीय खिलाफ बनाया।

दक्षिण अफ्रीका द्वारा इंदौर के होल्कर मैदान पर भारत के खिलाफ t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका ने सर्वाधिक 16 छक्के जड़े हालांकि वेस्टइंडीज ने साल 2016 में भारत के खिलाफ 21 छक्के जड़े थे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए एक सीरीज में t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 शतक जड़ने वाले प्लेयर मिलर और रूसो बने।

t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में क्विंटन डिकॉक दक्षिण अफ्रीका की ओर से 2000 रन बनाने वाले दूसरे प्लेयर बने।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here