Video: INDvsPAK: live मैच में टिफिन ले पहुंचा PAK का ये प्लेयर, फील्डिंग की जगह छोड़ खाने लगा केले

0
71
views
INDvsPAK: This player of PAK reached with tiffin in live match, started eating bananas instead of fielding
PC: Twitter

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में बड़ी रोचक घटना देखने मिली जहां 6 गेंदों में 16 रन बनाने वाले पाकिस्तान के गेंदबाज दहानी जो की बतौर गेंदबाज पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे उन्हें टिफिन और केले के साथ मैदान पर स्पॉट किया। जिसके बाद वीडियो वायरल होती हुई दिखाई दे रही है। आपको बता दें की दहानी ने गेंदबाजी में 4 ओवर में 29 रन दिए और विकेट का हिस्सा खाली रहा। लेकिन पाकिस्तान की टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के ग्रुप ए का पहला मुकाबला भारत के नाम रहा । जहां भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 147 रन बना पाई, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 2 गेंद शेष रहते हुए मैच को अपने नाम कर लिया। लिहाजा मैच बेहद शानदार रहा जहां हार्दिक पंड्या ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन दिखाया और 17 गेंद में नाबाद 33 रनों की पारी खेली वहीं जडेजा ने भी बखूबी बल्लेबाजी करतें हुए 35 रन 29 गेंद में बनाए। दोनों के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई।

शाहनवाज दहानी और रौफ की साझेदारी

INDvsPAK: This player of PAK reached with tiffin in live match, started eating bananas instead of fielding
PC: Twitter

हालांकि इस मैच में भारतीय टीम ने जीत का परचम लहराया लेकिन मैच को रोमांचक करने में शाहनवाज दहानी की जबरदस्त भूमिका रही। जहां इस समय पाकिस्तान की टीम 130 रनों के आसपास सिमटने वाली थी वहीं शाहनवाज दहानी ने 6 गेंद पर 16 रन ठोक दिया और आखिरी विकेट के लिए जबरदस्त 19 रन 8 गेंदो पर साझेदारी रऊफ के साथ हुई। जिसके दम पर पाकिस्तान की टीम ने सम्मानजनक स्कोर तक आ पाई। पाकिस्तान की ओर से यह तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही।

बाउंड्री लाइन पर केले खाते हुए हुआ वीडियो वायरल

INDvsPAK: This player of PAK reached with tiffin in live match, started eating bananas instead of fielding
PC: Twitter

अपने स्पेल के बाद दहानी बाउंड्री लाइन पर आए और केले को खाने लगे वहीं खाने का पैकेट भी वहीं बाउंड्री पर मौजूद दिया। यह भी देखा गया की बाबर आजम ने उन्हें फील्डिंग से दूसरी जगह जाने को कहा तो वे कुछ ।अपने ही धुन में दिखाई दिए।

VIDEO

;

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here