वीडियो: एलेक्स केरी को LBW कर अश्विन ने खोला विकटों का पंजा, DRS भी नहीं पाया एलेक्स को बचा

0
43
views
Ashwin gets Alex Carey lbw
PC: TWITTER

India vs Australia, 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर के मैदान पर पहला टेस्ट मुकाबला बेहद रोमांचक हो चुका है ।यहां भारतीय टीम जीत के कगार पर है पहली पारी में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रनों पर सिमट गई ।

इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए वहीं 223 रनों के बड़े बढ़त के बाद दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त  गेंदबाजी की। जहां ऑस्ट्रेलिया ने अपने 7 बल्लेबाज़ों को 67 रन पर खो दिया है। जहां अश्विन ने 31 बार 5 विकेट हासिल कर लिया। पहले बल्ले से और फिर गेंद से अश्विन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत पक्की कर दी है। वहीं एलेक्स केरी का विकेट लेकर 31 बार टेस्ट क्रिक्रेट में 5 या उससे अधिक एक पारी में ले लिया है।

एलेक्स केरी (Alex Carey)को एलबीडब्ल्यू कर किया आश्विन

एलेक्स केरी ने आने के साथ शॉट खेलना शुरू किया। जहां उन्होंने खेले गए 6 गेंद में 2 चौके लगा दिए वहीं उन्होंने अश्विन और जडेजा के स्पिन से निपटने के लिए रिवर्स स्वीप और स्वीप को अपनी ताकत बनना चाहा लेकिन अश्विन अपने प्लान पर टिके रहे और स्टंप टू स्टंप गेंद डालते रहे जहां गेंद में उन्होंने वैरिएशन के साथ गति में भी बदलाव किया ।

रिवर्स स्वीप में हो गई एलेक्स से चूक

Ashwin gets Alex Carey lbw

दो चौके स्वीप से अर्जित करने के बाद एलेक्स ने 20 वे ओवर की दूसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलना चाहा और जहां अश्विन ने गति में परिवर्तन किया और गेंद को धीमा रखा जहां एलेक्स गति से चूक गए और गेंद सीधी उनके पैड पर जा लगी। वहीं डीआरएस की मांग उन्होंने तुरंत की लेकिन अंपायर ने निर्णय आउट का दिया था वहीं गेंद ट्रैकिंग में गेंद स्टंप्स से लगती नजर आई और एक के बाद एक कर तीन डीआरएस को ऑस्ट्रेलिया ने गवाया। जहां 6 के स्कोर पर चलता किया और टेस्ट क्रिकेट में 31 वे बार अश्विन ने कारनामा किया।



वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here