वीडियो: 23 रन के भीतर गिरे भारत के 5 विकेट, संजू सैमसन इस ढंग से हुए आउट,113 रन पर गिरे 5 विकेट

0
288
views
India's 5 wickets fell within 23 runs, Sanju Samson was out in this manner, 5 wickets fell for 113 runs
PC: TWITTER

भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 2nd ODI)के बीच बारबाडोस के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की स्थिति खराब हो चुकी है । एक समय 90 रन पर 0 विकेट होने वाली भारतीय टीम 113 रन पर अपने पांच विकेट को गंवा चुकी है ।जहां इशान किशन और शुभ्मन गिल के तूफानी शुरुआत के बाद भारतीय टीम की स्थिति गंभीर होती नजर आ रही है। जहाँ वापसी कर रहे संजू सैमसन भी 9 रन पर आउट हो चुके हैं ।खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 24 ओवर में 113 रन पर अपने पांच विकेट गिर गए हैं वहीं बारिश की वजह से मैच रोका गया है।

गिल और इशान किशन के बीच 90 रनों की साझेदारी

भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और इशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हुई ।जहां पहला मौका था जब इन दोनों बल्लेबाजों ने बतौर ओपनर 50 से अधिक की साझेदारी निभाई। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में संजू सैमसंग और अक्षय पटेल को मौका दिया गया ।वही इन मौके पर संजू सैमसंग और अक्षर पटेल दोनों ही फ्लॉप साबित हुए जहां संजू सैमसंग 9 रन बनाकर आउट हुए तो वही अक्षर पटेल 1 रन पर चलते बने।

इशान किशन ने ठोका एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पांचवां अर्धशतक

जैसे पहले भी मुकाबले में देखा गया था कि ईशान किशन और गिल अपना विकेट फेंक कर आए थे ।वही कुछ ऐसा दूसरे मुकाबले में भी देखा गया जहां गिल मोती की गेंद पर छक्के की लालच में बाउंड्री पर अलजारी के हाथों 34 रनों पर आउट हुए तो दूसरी ओर शेफर्ड की गेंद पर 55 रन के स्कोर पर ईशान किशन एथेनएज को कैच दे बैठे ।वहीं दोनों के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ाई।

23 रन के भीतर गिरे भारत के 5 विकेट

India's 5 wickets fell within 23 runs, Sanju Samson was out in this manner, 5 wickets fell for 113 runs
PC: TWITTER

गौरतलब है कि इशान किशन के 55 रन और गिल 34 रन पर आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे संजू सैमसंग 19 गेंदों पर 9 रन बनाकर करियाह की गेंद पर किंग द्वारा लपके गए ।वहीं अक्षर पटेल 1 रन बनाकर शेफर्ड की गेंद पर होप द्वारा लपके गए ।हार्दिक पांड्या भी उसके बाल ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और 7 रन बनाकर सील्स  की गेंद पर किंग द्वारा कैच आउट किया गए।

सूर्यकुमार पर टिकी उम्मीद

अब भारतीय टीम की आस सूर्यकुमार पर टिकी है। जहां 0 रन पर वे मैदान पर टिके हुए हैं। वहीं बल्लेबाज के रूप में केवल शार्दुल और जडेजा विकल्प मौजूद हैं।




वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here