
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 290/5 रन का विशाल स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 194 रनों पर सिमट गई ।
भारत की ओर से कप्तान यश ने 110 गेंद में 110 रन बनाए। जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा । टीम के उपकप्तान शेक रशीद 108 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 94 रन बनाकर आउट हुए, दिनेश (20), रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से विलियम ने 10 ओवर में 57 रन देकर 2 विकट चटकाए ।
India are through to their fourth successive #U19CWC final 💪#INDvAUS pic.twitter.com/DTHUrDxhZq
— ICC (@ICC) February 2, 2022
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से लचलन शॉ ने 66 गेंद में 51 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल था। इनके अलावा कोरी मिलर ने 46 गेंद में 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में भारत की ओर से विक्की ने 10 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए । रवि और निशांत को भी 2-2 सफलता मिली ।
भारत की बल्लेबाज़ी
Leading by example 🌟🏏
India’s captain Yash Dhull (left) and vice-captain Shaik Rasheed (right) built a huge partnership in the #U19CWC semi-final.@OPPOIndia #shotoftheday pic.twitter.com/kIidOYPYgf
— ICC (@ICC) February 2, 2022
सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध भारतीय टीम के कप्तान यश ढुल और उपकप्तान शेक रशीद ने आतिशी बल्लेबाजी की और टीम को ठोस स्तिथि में पहुंचाया । कप्तान यश ढुल ने 110 गेंद में 110 रन बनाये लेकिन उपकप्तान शेक रशीद नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए जहाँ वह 6 रनों से शतक से चुके । वहीँ विकेटकीपर दिनेश ने 4 गेंद में 20 रन बनाये जहाँ उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़े ।
कप्तान और उप कप्तान की साझेदारी
सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान यश ढुल और उपकप्तान शेक रशीद ने शानदार साझेदारी निभाई जहाँ दोनों ने मिलकर 204 रन जोड़े । वहीँ दूसरी ओर निशांत और दिनेश के बीच 7 गेंद में 31 रनों की साझेदारी हुई ।
मैन ऑफ द मैच
भारत के कप्तान यश को उनके शतक के लिए मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने 110 रनों की शानदार पारी खेली थी ।
5 फरवरी को फाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत
5 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा । गौर करने वाली बात यह है की दोनों ही टीमों ने लीग का कोई भी मैच नहीं हारा है । देखना दिलचस्प होगा की कौन मैच जीता है । जहाँ भारतीय टीम लय में नज़र आ रही है वहीँ इंग्लैंड टीम का भी हौसला बुलंद है ।






