वीडियो: 181 रनों पर सिमटी भारत, बेबसी में देखते आए विराट और चहल नजर, एक्स्ट्रा मैन की जर्सी में आए नजर

0
344
views
India reduced to 181 runs, Virat and Chahal looked on helplessly, seen in extra man's jersey
PC: TWITTER

रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया के लिए क्या महत्व रखते हैं वो भारत और वेस्टइंडीज के बीच हो रहे दूसरे वंडे मैच में साफ नजर आया। जहां भारतीय टीम एक समय 90 रन पर बिना किसी विकेट खोए नजर आ रहे थे वहीं 181 रनों पर पारी सिमट गई। जहां टीम 40.5 ओवर में सिमट गई।  भारतीय टीम टी 20 फॉर्मेट खेलती नजर आईं। जहां सर पर वर्ल्ड कप है और इस तरह का प्रदर्शन शायद किसी भारतीय फैंस ने सोचा होगा। वहीं भारतीय टीम में बेंच पर बैठे विराट कोहली और चहल एक साथ भारतीय टीम के पतन को देखते नजर आए । जहाँ संजू सैमसन और अक्षर पटेल ने भी बड़े मौके को गवाया ।

ईशान किशन-गिल के बीच हुई जबरदस्त साझेदारी

India reduced to 181 runs, Virat and Chahal looked on helplessly, seen in extra man's jersey
PC: TWITTER

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम रनों पर सिमट गई। हालांकि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन ने वंडे में अपना 5 वां अर्धशतक ठोका, जहां उन्होंने 55 रन की पारी खेली वहीं गिल 34 रन पर आउट हुए। जहां दोनों के बीच 90 रनों की साझेदारी हुई।

23 रन के भीतर गिरे 5 विकेट

India reduced to 181 runs, Virat and Chahal looked on helplessly, seen in extra man's jersey
PC: TWITTER

ईशान किशन और गिल के आउट होने के बाद भारत के विकेट गुच्छों में गिरे जहां 90 रनों के बाद 23 रनों पर भारत ने 5 विकेट खोए। हालांकि सूर्यकुमार ने 24 रन की पारी खेलकर पारी को संभालना चाहा लेकिन मोती की गेंद पर वे एलिक के हाथों कैच आउट हुए। जहां इसके बाद फिर से भारतीय टीम दवाब में आ गई। वहीं पूरी टीम 181 रनों पर सिमट गई  । जडेजा ने 10 रन और शरदूल ने 16 रन की पारी खेली।

मोती और शेफर्ड की धारदार गेंदबाजी

वेस्टइंडीज की टीम की ओर से मोती ने 9.5 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिया वहीं रोमारियो शेफर्ड ने कैरियर बेस्ट प्रदर्शन करतें हुए 8 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिया।

रोहित और विराट को मिला आराम, चहल को नहीं मिला मौका

 

दूसरे मैच में रोहित शर्मा और विराट को आराम दिया गया जहां संजू सैमसन और अक्षर को मौका मिला जहां संजू सैमसन 9 रन और अक्षर पटेल 1 रन पर आउट हुए। जहां दोनों ही प्लेयर मौके को भुना ना पाए।

VIDEO




वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here