निदरलैंड्स की जीत से भारत को हुआ सबसे बड़ा फायदा, पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 भारत, ऑस्ट्रेलिया को झटका, देखें अंकतालिक

0
666
views
India got the biggest benefit from the victory of Netherlands, India number-1 in the points table, shock to Australia, see points table

दक्षिण अफ्रीका की लगातार दो मैचों की एकतरफा जीत ने क्रिकेट पंडितों को यह बोलने पर मजबूर कर दिया था की दक्षिण अफ्रीका भी इस साल की वर्ल्ड कप 2023 की बड़ी दावेदार टीम है। जहां पहले दो मैच में तुफानी खेल का प्रदर्शन करने वाली दक्षिण अफ्रीका को क्या पता था की हल्के में निदर लैंडस को लेना कितना भारी पड़ सकता है। जहां डच टीम ने 38 रन से दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है। पहले अफगानिस्तान ने और अब नीदरलैंड्स ने कारनामा कर दिया है। वहीं नीदरलैंड्स की जीत से सबसे अधिक फायदा भारतीय टीम को हुई है। जहां नंबर 1 पर टीम इंडिया बनी हुई है। आगे खबर विस्तार से।

अंकतालिका में भारतीय टीम को फायदा और ऑस्ट्रेलिया  को बड़ा नुकसान

अंकतालिका की बात की जाए तो 6 अंकों के साथ भारतीय टीम टॉप पर है वहीं अगर दक्षिण अफ्रीका मैच को जीत लेती तो भारतीय टीम को दूसरे स्थान पर खिसकना पड़ता। लिहाजा ये तो साफ है की  नीदरलैंड्स ने भारतीय टीम के साथ अन्य टीमों को भी सुकून दिया है। वहीं अब श्रीलंका की टीम अब दसवें पायदान पर आ गई है। जहां आठवे स्थान पर नीदरलैंड्स की टीम ने जगह बना ली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया अब 9 वें स्थान पर या गई है । हालाकि यह तो साफ है।की जिस टीम ने वेस्टइंडीज को मात देकर अपनी जगह वर्ल्ड कप में।पक्की की थी उसने वो कारनामा कर दिखाया है जिसके बाद कोई भी टीम हल्के में नहीं लेते नजर आएंगे।

पॉइंट्स टेबल

1 भारत 6
2 न्यूजीलैंड 6
3 दक्षिण अफ्रीका 4
4 पाकिस्तान 4
5 इंग्लैंड 2
6 अफगानिस्तान 2
7 बांग्लादेश 2
8 नीदरलैंड्स 2
9 ऑस्ट्रेलिया 2
10 श्रीलंका 0

मैच का लेखा जोखा

नीदरलैंड ने 43 ओवर में 8 विकेट पर 245 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नंबर सात पर खेलते हुए 69 गेंदों में 78* रनों की नाबाद पारी खेली। जीत के लिए 246 रन का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर सिमट गई।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here