IND vs WI:  नसीब हो तो दीपक हुड्डा की तरह, बने ऐसे पहले और आखिरी प्लेयर, सपना इस तरह हुआ पूरा

0
145
views
IND vs WI: If you are lucky, like Deepak Hooda, become the first and last player like this, the dream was fulfilled like this
IND vs WI:  नसीब हो तो दीपक हुड्डा की तरह, बने ऐसे पहले और आखिरी प्लेयर, सपना इस तरह हुआ पूरा PC: BCCI/Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा बरकरार है। जहां भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के साथ खेले गए 2 मैचों में मात देकर सीरीज में दो शून्य से से सील कर लिया है, वहीं अब टीम इंडिया की निगाहें क्लीन स्वीप की ओर है। वहीं दीपक हुड्डा को इस सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला जहां टीम इंडिया में शामिल होने के साथ दीपक हुड्डा बड़े भाग्यशाली रहे। जहां ऐसा कम ही होता है कि किस्मत उन पर मेहरबान रहे। आगे बात करते हैं की ऐसा क्या है जो केवल इस खिलाड़ी को ही मिला।

भारत के 1000वें मैच में डेब्यू करने का मौका

ऐसे मौका किस्मत वालों को ही मिलता है जहां भारतीय टीम ने अपने 1000 वें मैच को जीता, वहीं इसी मैच में दीपक हुड्डा ने टीम में एंट्री ली और अपना पहला डेब्यू मैच खेला। इसके साथ ही यह पहला और आखिरी मौका था जब किसी भारतीय प्लेयर को यह सौभाग्य रहा की वह 1000 वें भारतीय मैच में डेब्यू किया है।

दीपक हुड्डा की तम्माना हुई पूरी

दीपक हुड्डा के साथ हुई चिट चैट में राज खोलते हुए कहा की उनका सपना था कि महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली इन दोनों में से किसी प्लेयर द्वारा उन्हें डेब्यू कैप दी जाए। और लंबे इंतजार के बाद वह घड़ी आई जब दीपक की मेहनत सेलेक्टर्स को दिखी और टीम में शामिल किए गए और विराट कोहली ने दीपक हुड्डा को कैप सौंपी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ लिया पहला विकेट

रोहित शर्मा ने छठे गेंदबाज के रूप में दीपक पर भोरासा जताकर उन्हें गेंद सौंपी वहीं रोहित के भरोसे पर दीपक खरे उतरे और स्मिथ का विकेट लेकर वनडे में अपने पहले विकेट का सपना साकार किया जहां उन्होंने 24 रन देकर एक विकेट चटकाए ।

बल्लेबाजी में भी किया कमाल

मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए दीपक ने अच्छा प्रदर्शन किया जहां उन्होंने दो मैच में 55 रन बनाए, जहां उनका स्ट्राइक रेट 96.4 का रहा। जहां उनका इस सीरीज में सर्वाधिक स्कोर 29 रन रहा ।

मिलाकर देखें तो यह वर्ष दीपक हुड्डा के लिए अभी तक कमाल का रहा है। जहां डेब्यू से लेकर विकेट तक और अच्छी पारी ने हुड्डा ने अपनी छाप इस सीरीज में छोड़ने में कामयाबी हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here