IND vs SL T20I: ईशान किशन और श्रेयस के तूफान में बिखरा श्रीलंका, जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य

0
116
views
IND vs SL T20I: Ishan Kishan and Shreyas devastated Sri Lanka, aiming for 200 runs to win
PC:BCCI/Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच श्रृंखला का पहला T20 मुकाबला लखनऊ स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां श्रीलंका ने पहले टॉस जीतकर भारतीय बल्लेबाजों को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एवं इशान किशन ने पारी की शुरुआत की भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए, आगे खबर विस्तार से।

भारत की बल्लेबाजी

भारत की ओर से रोहित शर्मा और ईशान किशन बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे। जहां दोनों ने ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन किया रोहित शर्मा ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की पारी खेली और विश्व में सर्वाधिक t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं ।

जहां उन्होंने मार्टिन गुप्टिल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं इशान किशन ने महज 56 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 3 रन की पारी खेली ।जहां उन्होंने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत की ओर से t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर बन चुके हैं इसके साथ ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 28 गेंदों का सामना करते हुए 57 रनों की पारी खेली।

रोहित शर्मा एवं इशान किशन की साझेदारी

गौरतलब है कि ले जा रहे पहले टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच 73 गेंदों पर 111 रनों की आतिशी साझेदारी की गई ।इसके उपरांत श्रेयस अय्यर और इशान किशन के बीच में 33 गेंदों पर 44 रनों की साझेदारी दर्ज की गई।

श्रीलंका के सलामी गेंदबाजों की जमकर हुई धुनाई

गौरतलब है कि श्रीलंका की ओर से सलामी गेंदबाज की भूमिका में चमीरा, कुमारा एवं करुणारत्ने की जमकर धुनाई हुई ।जहां तीनों सलामी गेंदबाजों को 10 से अधिक के इकोनॉमी से रन लुटाने पड़े ।चमीरा ने चार ओवर में 44 रन दिए वहीं कुमारा ने 4 ओवर में 43 रन दिए करुणारत्ने को चार ओवर में 46 रन लूटने पड़े। श्रीलंका की ओर से केवल 2 गेंदबाजों को सफलता मिली जहां कुमारा तथा शनाका का को एक-एक सफलता हाथ लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here