IND vs SA: रोहित की 12 जीत पर फेरा ऋषभ ने पानी, मिली 7 विकेट से हार, ये 3 प्लेयर हुए मालामाल

0
127
views
IND vs SA: Rishabh turned on Rohit's 12 victories, lost by 7 wickets, these 4 players became rich
PC: BCCI/Twitter

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी 20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया । जहाँ भारतीय कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी की और मेजबान टीम भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 211 बनाए। भारत की ओर से  ईशान किशन ने सर्वाधिक 76 रन की पारी खेली । लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 19.1ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली ।



भारतीय बल्लेबाज़ रहे हिट तो गेंदबाज़ी बनी हार की वजह

इस मैच में भारत की ओर से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने शानदार 36 रन  और कप्तान ऋषभ पंत ने 29 रनों की अहम् पारी खेली। वहीँ हार्दिक ने भी आने के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 12 गेंद में 31 रन बना दिए ।

IND vs SA: Rishabh turned on Rohit's 12 victories, lost by 7 wickets, these 4 players became rich
PC: BCCI

हार की सबसे बड़ी वजह की बात की जाये तो कैच छूटना और गेंदबाजों का लय में ना होना रहा । हालाकिं तेज गेंदबाज़ी में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार को छोड़ दें तो सभी की जमकर कुटाई हुई है । जहाँ भुवनेश्वर कुमार ने  4 ओवर में 43 रन दिए। इनका आखिरी ओवर ही अधिक महंगा रहा । हाल में लखनऊ की टीम से खेल रहे  आवेश खान ने भी धारदार गेंदबाज़ी की जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 35 रन दिए।

हर्षल पटेल की भी कुटाई हुई जहाँ उन्होंने  4 ओवर में 43 रन लुटाये । पहली बार कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत भी प्रभावित नहीं कर सके।16वें ओवर की दूसरी गेंद  श्रेयस अय्यर ने डुसेन का बेहद सा आसान छोड़ दिया। डुसेन उस समय 30 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद डुसेन भारत के लिए काल साबित हुए ।



दक्षिण अफ्रीकी की ओर से डेविड मिलर ने (64 रन ) और रेसी वान डेर डुसेन ने 75 रनों की पारी खेली। इन चौथे विकेट के लिए इन दोनों ने मिलकर 131 रनों की साझेदारी हुई थी ।

मैन ऑफ द मैच

PC: BCCI

डेविड मिलर  को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने 31 गेंद में 64 रन बनाये जहाँ उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जड़े ।



ड्रीम XI गेम चंगेर ऑफ द मैच

PC: IPL/Twitter

रेसी वान डेर डुसेन ने 75 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें ड्रीम गेम चंगेर अवार्ड से सम्मानित किया । जिसके लिए उन्हें 10,000 का इनामी रकम दिया गया है ।

हुंडई वेन्यू लिट् पर्फोमेर ऑफ़ मैच

ईशान किशन ने शानदार  76 रन बनाये । जहाँ उन्होंने अपनी पारी में  कुल 11 चौके और 3 छक्के लगाए ।

विश्व रिकॉर्ड पर फिरा पानी



दक्षिण अफ्रीका से यह मैच अगर भारत जीत लेते  तो वह टी 20  फार्मेट में लगातार 13 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन जाती । आपको यह भी बता दें की रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 12 लगातार टी 20 मैचों को जीता था लिहाजा एक जीत के साथ भारतीय टीम विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गई है । जहाँ ऋषभ की कप्तानी में मिली हार के बाद टीम इंडिया का हौसला बुलंद हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here