वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारतीय टीम का निर्णायक और आखिरी टी-20 सीरीज दक्षिण अफ्रीका के साथ है हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के साथ खत्म हुए टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया ,आपको बता दें कि सीरीज से पहले भारतीय टीम में तीन जबरदस्त बदलाव किए गए हैं ।जहां 3 प्लेयर का पत्ता कटा है तो 3 प्लेयर की वापसी टीम इंडिया में हुई है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला t20 मैच तिरुवंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा ।जहां यह मैच भारतीय समय अनुसार 7:00 बजे से प्रारंभ होगा वही टॉस 6:30 बजे संपन्न किया जाएगा।दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा. टी20 सीरीज का आखिरी मैच 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा.
भारतीय टीम में इन तीन खिलाड़ियों की हुई एंट्री
भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर शाहबाज अहमद तथा उमेश यादव की एंट्री टीम इंडिया में हुई है जहां उन्होंने हार्दिक पांड्या, दीपक हुडा और मोहम्मद शमी को बाहर हो गए हैं। जहां शमी अभी अभी संक्रमण से उबर नहीं पाए हैं वहीं दीपक हुड्डा को निगल बताया जा रहा है। वहीं हार्दिक को आराम दिया गया , दीपक हुड्डा चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार ने हाल ही में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में कंडीशनिंग के लिए भेजा गया हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ वर्ल्ड कप के लिए रवाना होना चाहेगी टीम इंडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम तीन टी-20 मैच की सीरीज को जीतकर t20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होना चाहेंगे देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम सरजमी पर इतिहास रचने में कामयाब हो पाती है या नहीं वहीं टीम इंडिया मैं फिर से अर्शदीप की वापसी हो रही है जिससे कि डेथ ओवर में पैनापन जरूर नजर आएगा।
दक्षिण अफ्रीका T20I के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद.
Hello Thiruvananthapuram 👋
Time for the #INDvSA T20I series. 👍#TeamIndia | @mastercardindia pic.twitter.com/qU5hGSR3Io
— BCCI (@BCCI) September 27, 2022
;







