भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप ग्रुप बी का पहला मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल मैदान पर खेला जा रहा है। जहां भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आपको बता दें की इस मैदान पर पिछले 15 मौके पर 14 बार पहले गेंदबाजी करने वाले टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं 307 दिनों के बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच भिडंत शुरू हो चुकी है । जहां भुवनेश्वर कुमार की पहले ओवर में दो DRS लिए गए ।
पहले ओवर में रिजवान दो बार आउट होने से बचे
पाकिस्तान की ओर से रिजवान और बाबर ने बल्लेबाज शुरू की जहां पहला ही ओवर बेहद रोमांचक रहा। जहां पहले ओवर में दो DRS लिए गए लेकिन दोनों बार रिजवान भाग्यशाली रहे।

पहले ओवर की दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार की गेंद रिज़वान बीट हुए और गेंद थाई पर लगी और अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। जहां रिजवान ने तुरंत बाबर से बात कर डीआरएस लिया और गेंद सीधी विकेट से ऊपर जा रही थी और उन्हें थर्ड अंपायर ने not out करार दिया।
पहले ओवर की आखिरी गेंद पर भारत ने डीआरएस लिया जहां भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बीट हुए और भुवनेश्वर कुमार ने कुछ आवाज सुनी और रोहित शर्मा से drs लेने की अपील की और रोहित शर्मा ने डीआरएस ले लिया लेकिन अल्ट्रा एज में कोई भी स्पाइक नहीं देखा गया और एक और जीवनदान रिजवान को पहले ओवर में मिला। जहां 2 DRS पहले ओवर में लिए गए। पहले ओवर में 6 रन पाकिस्तान ने बनाए।
बाबर आजम 10 पर हुए भुवनेश्वर कुमार का शिकार
तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार की बाउंसर गेंद पर हुक शॉट लगाने के चक्कर में बाबर आजम के बल्ले से बाहरी किनारे लगा और गेंद हवा में गई जहां अर्शदीप ने चुस्त और मुस्तैदी के साथ कैश को पूरा किया। इसके साथ ही 12 जून का विकेट भुवनेश्वर कुमार के नाम रहा जहां पिछली 12 पारियों में भुवनेश्वर कुमार केवल दो बार ही 20 के अंदर आउट हैं।
भारत की पाकिस्तान के खिलाफ टीम

रोहित शर्मा ,लोकेश राहुल ,विराट कोहली ,सूर्यकुमार ,दिनेश कार्तिक ,हार्दिक पांड्या जडेजा, यजुवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान ,आशादीप सिंह।







