भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन के मैदान पर विश्व कप का आठवां मैच खेला जा रहा है। जहां भारत की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वही बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने पिछले मैच में से 107 रनों से पाकिस्तान को रौंदकर विश्व कप 2022 का आगाज किया था ।वहीं न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला मुकाबला वेस्टइंडीज से हारी थी, अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को मात देने में सफलता हासिल की थी। मुकाबले के तीसरे ओवर में पिछली मैच की मैन ऑफ़ द मैच रही पूजा ने न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज सूजी को शानदार फील्डिंग के जरिए रनआउट कर चलता किया।
वीडियो सूजी बेट्स रन आउट वर्ल्ड कप 2022
Move away everyone.#TeamIndia have the first wicket Suzie bates is run out with a brilliant direct hit from Pooja Vastrakar.#CWC22 #NZvIND #CricketTwitter #Cricket pic.twitter.com/vC7fmvsG7j
— Asli BCCI Women (@AsliBCCIWomen) March 10, 2022
भारतीय टीम में हुए एक बदलाव
भारतीय टीम में एक बदलाव किए गए हैं जहां शेफाली वर्मा की जगह यस्तिका भाटिया को टीम में जगह दी गई है। कुछ समय से शेफाली अपने खराब फॉर्म से जुंझ रहीं हैं। वहीं उनकी जगह इनफॉर्म प्लेयर भाटिया को जगह दी गई है।
टॉस
एक बार फिर से टोर्च की बॉस बनी भारतीय कप्तान मिताली ।जहां पिछले मैच में पाकिस्तान के विरुद्ध मिताली ने टॉस जीता था वहीं दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता है। वही पहले मुकाबले में मिताली ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था ।वहीं दूसरे मुकाबले में मिताली राज ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया है।
टीमें:
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन):
स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, मिताली राज (सी), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (डब्ल्यू), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़
न्यूजीलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन):
सोफी डिवाइन (सी), सूजी बेट्स, अमेलिया केर, एमी सैटरथवेट, मैडी ग्रीन, फ्रांसेस मैके, केटी मार्टिन (डब्ल्यू), हेले जेन्सेन, ली ताहुहू, जेस केर, हन्ना रोवे







