IND vs BAN : दिनेश कार्तिक को लेकर सामने आया  सबसे बड़ा अपडेट, सस्पेंस हुआ समाप्त ,जानिए खेलेंगे या नहीं

0
56
views
IND vs BAN: Dinesh Karthik came out about the biggest update, the suspense is over, know whether to play or not
PC: BCCI

IND vs BAN Dinesh Karthik Update : टी20 विश्व कप 2022 में आज ग्रुप बी में टीम इंडिया का अहम मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ होना है। जहाँ यह मैच एक तरीके से भारतीय टीम के लिए करो या मारो वाली स्तिथि का है । जहाँ अभी भी सेमीफइनल की दौड़ में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम अपना दावा थोक रही है ।

बांग्लादेश की टीम के कप्तान शाकिब ने पहले ही साफ़ किया वे इस बार वर्ल्ड कप में बड़ी टीमों को अपसेट करने आये हैं । पेपर पर बांग्लादेश की टीम भारतीय टीम से बेशक कमजोर है लेकिन बड़ा उपलटफेर में यह टीम माहिर है ।

भारतीय टीम को पिछले मैच में मिली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद अब फिर से जीत की पटरी पर लौटने की दरकार होगी । लिहाजा  सेमीफाइनल में अपनी मजबूती से दावेदारी पेश करने के लिए भारतीय टीम को इस मुकाबले में बांग्लादेश को परास्त करना ही गोगा । वहीँ पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिनेश कार्तिक थोड़ी पीड़ा में दिखाई दिए थे जहाँ उनकी जगह ऋषभ पंत ने विकेटकीपर की भूमिका ऐडा की थी । लिहाजा अब दिनेश कार्तिक पर भी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है ।




 

IND vs BAN: Dinesh Karthik came out about the biggest update, the suspense is over, know whether to play or not
Pc: BCCI

दिनेश कार्तिक खेलेगें या नहीं उठा पर्दा

दिनेश कार्तिक की अपडेट पर बात की जाये तो कुछ देर पहले भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है जहाँ दिनेश कार्तिक को पूरी टीम के साथ प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है वहीँ पंत को भी विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाज़ी करते देखा गया है ।

हालाकिं प्रैक्टिस के दौरे उन्होंने कमर पर बेल्ट लगा के प्रैक्टिस की लेकिन देखना दिलचस्प होगा की क्या रोहित और टीम मैनेजमेंट बड़े मुकाबले से पहले कार्तिक को आराम देते हैं या नहीं । हालाकिं पंत के पास भी खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा अजगर उन्हें मौका मिलता है तो ।  यह साफ़ है की कार्तिक अगर फिट नहीं होते या उन्हें रेस्ट दिया जाता है तो उस स्तिथि में पंत का खेलना तय है । इस बार दीपक हूडा ने एक मैच में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं लेकिन पंत को प्लेइंग XI से अभी भी अलग ही रखा गया है ।




ऋषभ पंत वर्ल्ड कप 2022 का अभी तक एक भी मैच में जगह नहीं बना पाए हैं । हालांकि दक्षिण अफ़्रिएक के खिलाफ  दिनेश कार्तिक के चोटिल होने के बाद अंतिम के पांच ओवर के लिए ऋषभ पंत को विकेटकीपर की भूमिका दी गई थी । लिहाजा देखना दिलचस्प होगा की कार्तिक बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हैं या नहीं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here