IND vs AUS World Cup सेमीफइनल U19: भारत ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का निर्णय, एक बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया, देखें टीम 

0
105
views
IND vs AUS World Cup Semifinal: India won the toss and decided to bat, Team India has come out with one change, see team

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एंटीगुआ के मैदान पर सेमीफाइनल का मैच खेला जा रहा है ।जहां भारतीय कप्तान यश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।  गौरतलब है कि इस हाई वोल्टेज मैच में भारतीय टीम के कप्तान यश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जहां पिच बल्लेबाज़ों के लिए बेहद अनुकूल बताई जा रही है । वहीँ भारतीय खेमा इस लिए भी जोश से लबरेज है क्यूंकि वार्म उप मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया द्वाराबनाये गए कुल 268 रन को महज एक विकेट खोकर प्राप्त कर लिया था । लेकिन असली परीक्षा अभी इस मैच में होनी है ।

भारतीय टीम में हुआ एक बदलाव

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम के द्वारा एक बदलाव किया गया है ।जहां सिद्धार्थ यादव की जगह निशांत सिंधु को मौका दिया गया है।  देखना दिलचस्प होगा कि निशांत सिंधु कैसा प्रदर्शन करते हैं ,आपको बता दें कि इंग्लैंड पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया में से जीतने वाली टीम को इंग्लैंड के विरुद्ध खेलने का मौका मिलेगा।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने पहले 10 ओवर में 34 रन बनाकर 1 विकेट खोया ।वहीं भारतीय टीम के रघुवंशी 30 गेंदों का सामना कर कर 6 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम को दूसरा झटका 51 रन पर लगा जब हरनूर सिंह 28 गेंदों पर 16 रन बनाकर जैक के शिकार बने। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज 15 ओवर के पहले ही आउट होकर पवेलियन वापस जा चुके हैं ।

वहीं खबर लिखे जाने तक कप्तान यश  और उपकप्तान शेख रशीद मैदान पर मौजूद हैं और दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी भी बन गई है ,जिससे भारतीय टीम को आशा बनी हुई है।

भारतीय टीम U19 Playing XI

अंगक्रिस रघुवंशी, हरनूर सिंह, शेक रशीद, यश ढुल (कप्तान),  कुशल तांबे, दिनेश बाना (विकेटकीपर), राजवर्धन हंगरगेकर, निशांत सिंधु, राज बावा,विकी ओस्तवाल और रवि कुमार।

Australia U19 Playing XI

कैंपहेल केलावे, टीग विली, कोरी मिलर, कूपर कॉनली (कप्तान), लचलन शॉ, निवेतन राधाकृष्णन, विलियम सैल्जमैन, तोबिएस स्नेल (विकेटकीपर), जैक सिनफील्ड, टॉम व्हाइटनी और जैक निसबेत।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here