बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) का पहला टेस्ट मैच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर में खेला जा रहा है. जहाँ ऑस्ट्रेलिया के फली पारी के 177 रन के जवाब में कप्तान रोहित शर्मा के शानदार नौवें टेस्ट शतक और रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन 200+ रन की महत्वपूर्ण बढत बना ली है । हालाकिं तीसरे दिन भारत को आठवां झटका जडेजा के रूप में लगा है । जहाँ 70 के निजी स्कोर पर जडेजा आउट हो गए हैं । जहाँ टॉड मर्फी की गेंद पर जडेजा चकमा खा बैठे । आगे खबर विस्तार से ।
जडेजा और अक्षर पटेल की जबरदस्त साझेदारी
जडेजा और अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों को जमकर परेशां किया । जहाँ ना केवल सिंगल रन लेकर लेकिन अपने डिफेंस से भी दोनों बल्लेबाज़ों ने कठिन परीक्षा ली । 211 गेंद में अक्षर पटेल और जडेजा के बीच 88 रन की साझेदारी हुई ।
तीसरे दिन का खेल शुरू होने के पहले सत्र में भारत को बड़ा झटका लगा है. रवींद्र जडेजा 70 रनों की पारी खेल आउट हो गए हैं, उन्हें टॉड मर्फी ने क्लीन बोल्ड कर दिया. आउट साइड से बाहर जाती बॉल को रवींद्र जडेजा पढ़ नहीं पाए और उन्हें लगा की गेंद बाहर चली जाएगी लेकिन गेंद सीधा स्टम्प में जा घुसी और जडेजा 70 रन पर आउट हुए ।
119 वे ओवर की दूसरी गेंद पर जडेजा का विकेट गिरा जहाँ टॉड मर्फी ने उन्हें स्पिन के जाल में फसाया । जहाँ 119 वे ओवर की पहली गेंद स्टंप से थोड़ी बाहर डाली जिसे जडेजा ने जाने दिए वहीँ ठीक इसके बाद ऑफ स्टंप पर गेंद डाली और इस बार गेंद अंदर की ओर आई और विकेट में घुस गई ।
टॉड मर्फी टेस्ट मैच की पारी में 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने 22 साल और 87 दिन की उम्र में यह कारनाम किया है।
जडेजा लो आखिरी टेस्ट की 6 परियां

टेस्ट में आखिरी 6 पारियों में रवींद्र जडेजा:
– 175* (228).
– 4 (14)।
– 22 (45)।
– 104 (194)।
– 23 (58)।
– 70(185).
जडेजा ने अपने पिछले 6 परियों में 79.6 के औसत से 398 रन बनाए जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
वीडियो
What A Ball To clean up Jadeja 👏#INDvsAUS #RavindraJadeja @BCCI pic.twitter.com/39xZNONJKD
— Kailash G. (@KailashGaikwad0) February 11, 2023







