ICC Oneday Ranking: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हुए हाल में खत्म हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज के उपरांत आइसीसी ने ताजा वंडे रैंकिंग का ऐलान किया है। जहां 3/0 से जिम्बाब्वे की टीम को रौंदने के बाद भारतीय टीम का जलवा बरकरार है। वहीं आईसीसी वंडे रैंकिंग में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर 111 रेटिंग अंक के साथ आ चुकी है। वहीं हाल में ही पाकिस्तान की टीम ने भी नीदरलैंड को हराया और चौथे स्थान पर 107 रेटिंग अंक के साथ टॉप 4 में जगह बनाई हुई है।
भारत को वंडे रैंकिंग में नंबर 1 आने का मौका
भारत आगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे सीरीज के 3 मैचों को जीत लेता है तो रैंकिंग में उन्हें फायदा मिलेगा । वहीं 25 नवंबर से भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज है। लेकिन दिक्कत की बात यह है की अभी इंग्लैंड जो की नंबर 2 पर काबिज हैं और न्यूज़ीलैंड जो की पहले स्थान पर हैं उनके भी 6 सितंबर से मैच मैच हैं। जहां न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वंडे मैच हैं। अगर यह तीनों मैच ऑस्ट्रेलिया जीत लेती है तो पाकिस्तान को पछाड़ ऑस्ट्रेलिया नंबर 4 पर चली जायेगी।
इसके साथ बाद 17 नवंबर वे 3 वंडे मैच की सीरीज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच है जहां इस मैच में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया अपने रेटिंग अंक में इजाफा कर सकते हैं। यह साफ ही की पाकिस्तान आने वाले महीनों में अपनी स्थान गवाती हुई दिखाई देगी। वहीं भारतीय टीम की न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को मात देने की दरकार होगी।
आईसीसी वनडे रैंकिंग टॉप 10 की सूची

आईसीसी वंडे रैंकिंग की बात की जाए तो मौजूदा समय में न्यूज़ीलैंड की टीम टॉप पर 124 के रेटिंग अंक के साथ हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीम 119 रेटिंग अंक के साथ हैं । तीसरे स्थान पर भारतीय टीम 111 रेटिंग अंक के साथ हैं। चौथे स्थान पर पाकिस्तान को टीम 107 रेटिंग अंक के साथ है। पांचवे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 101 रेटिंग अंक के साथ हैं। छठे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम 101 रेटिंग अंक के साथ हैं। सातवें स्थान पर बांग्लादेश की टीम 92 रेटिंग अंक के साथ हैं। आठवें स्थान पर श्रीलंका की टीम 92 रेटिंग अंक के साथ हैं। नवें स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम 71 रेटिंग अंक के साथ हैं। दसवें स्थान पर अफगानिस्तान की टीम 69 रेटिंग अंक के साथ हैं।







