पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल मैच मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी के बीच लाहौर के मैदान पर खेला गया जहां यह मैच दिलों की धड़कने को बढ़ा देने वाला रहा। जहा टॉस जीतकर शाहीन अफरीदी की टीम लाहौर कलंदर ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जहां निर्धारित 20 ओवर में शाहीन अफरीदी की 15 गेंद में 44 रन की पारी ठोकी और स्कोर 200 रन बनाए वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहम्मद रिजवान की टीम 199 रन बना पाई और केवल 1 रन से शाहीन अफरीदी की टीम ने मुकाबले को जीत कर लगातार दो बार खिताबी चैंपियन बनने का कारनामा कर दिया।
जहां इस मैच के दौरान एक ऐसा समय भी आया जब 19 वें ओवर में रौफ के ओवर में दो छक्के के साथ दो चौके लगे और रिजवान की टीम ने 19 वें ओवर में 22 रन बना दिए जहां आखरी ओवर में केवल 13 रन की दरकार मोहम्मद रिजवान के मुल्तान सुलतान की टीम को थी। वहीं जमान की धारदार गेंदबाजी के दम पर लाहौर कलंदर ने इस मैच को अपने नाम किया वहीं जीत के बाद रौफ फूट फूट कर रोने लगे। वहीं उन्हें संभालना टीम के लिए मुश्किल हो गया था। वहीं हार के बाद मोहम्मद रिजवान के भी आंसू निकल गए।
रौफ के ओवर में लाहौर ने कर ली थी मैच में वापसी

पारी के 19 वें ओवर में रौफ ने दो छक्के के साथ दो चौके लूटा दिए जहां शाहीन अफरीदी की चिंता को बढ़ा दिया वहीं एक समय जीत की रेस से बाहर चल रही मुल्तान की टीम फिर से मैच में आ गई। हालाकि आखरी ओवर में मुल्तान की टीम 13 रन नहीं बना पाई और केवल एक रन से मैच को हार गई।
खुशी के मारे निकले आंसू

जीत के बाद जहां शाहीन अफरीदी खुश लगे वहीं उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया। इसके साथ ही 12 करोड़ की धनराशि भी लाहौर कलंदर को जीत के बाद दिया गया। वहीं एक तरफ जश्न का माहौल रहा तो दूसरी तरफ रौफ से खुशी में प्लेयर्स को पकड़ कर रोते हुए पाए गए। जहां यह लगातार पाकिस्तान लीग में लाहौर की दूसरी जीत रही। वहीं मुल्तान की टीम दुसरी बार फाइनल का मुकाबला हारी जिसके बाद डगआउट में मोहम्मद रिजवान के आंखों में आंसू देखा गया।
वीडियो
Haris Rauf is crying after wining PSL final 🥺😭 we love you harry 🥰😘🥺#PSL2023 #PSLFINAL #HBLPSL8 #psl8 pic.twitter.com/evXpB0GNtI
— Mir kashi👑 (@oya_kojuu) March 18, 2023







