वीडियो: राकेट रफ़्तार इन स्विंग पर 0 पर किया हम्ज़ा ने डेवोन कॉनवे को क्लीन बोल्ड, हिलने से पहले ही गेंद ने किया विकेट का काम तमाम

0
53
views
Hamza clean bowled Devon Conway at 0 on rocket speed in swing, the ball did all the work of the wicket before moving

PAKVSNZ: मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में दूसरा टेस्ट  खेला जा रहा है। जहाँ इस मैच में न्यूजीलैंड ने  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 449 रन बनाए इसके जवाब में पाकिस्तान ने सऊद शकील की 125 रन की पारी की बदौलत 408 रन बनाये। वही न्यूजीलैंड की टीम को 41 रन की बढ़त हासिल हुई । वहीँ आज मैच का चौथा दिन है जहाँ तेज रन बनाकर न्यू जीलैंड की टीम पारी घोषित करती है या मैच ड्रा की ओर जाता है यह देखा दिलचस्प होगा । वहीँ न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे  को रफ़्तार से हमजा ने चकमा देकर बोल्ड कर दिया ।

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में खबर लिखे जानते तक 11 ओवर में 37 रन पर एक विकेट खो चुकी है ।  जहाँ  डेवोन कॉनवे जिन्होंने पिछले मैच में 122 रन की पारी खेली थी वे 0 रन पर हम्ज़ा की पहली गेंद का शिकार बने । जहाँ गेंद को वह पढ़ नहीं पाए और पहले ही गेंद ने विकेट का काम तमाम कर दिया ।

पाकिस्तान के हमजा ने मचाया कहर

449 का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 409 रन बनाये । जहाँ पहली पारी के आधार पर न्यू जीलैंड की टीम को 41 रन की मामूली बढ़त हासिल हुई है । वहीँ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ हमजा ने अपनी पहले हिवर की पहली गेंद पर डेवोन कॉनवे को 0 रन पर चलता कर सनसनी मचा दी । जहाँ गेंद पड़ने के बाद अंदर की ओर आई और डेवोन कॉनवे गेंद की लेंथ को पढ़ नहीं पाए और गेंद का संगम कब विकेट से हो गया उन्हें पता भी नहीं चला । जहाँ  पहली पारी के शतकवीर डेवोन कॉनवे  दूसरी पारी में 0 रन पर आउट हो गए ।



वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here