विडियो: ग्रेस हैरिस- मैकग्राथ के तूफानी पारी से प्लेऑफ में पहुंची यूपी, गुजरात को 3 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की तीन टीमें हुई फाइनल , देखें अंकतालिका

0
110
views
Grace Harris- McGrath's stormy innings brought UP in player-off, crushed Gujarat by 3 wickets, three playoff teams made finals, see score table
PC: WPL

Gujarat Giants vs UP Warriorz, 17th Match: गुजरात टाइटंस और यूपी वॉरियर्स के बीच प्रीमीयर लीग 2023 का 17 वां मुकाबला मुंबई में खेला गया। जहां इस मैच को यूपी ने 3 विकेट से जीतकर प्लेऑफ की रेस में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। फिर से तूफानी ग्रेस के बल्ले ने आग उगल दी । वहीं अभी भी गुजरात और बैंगलोर के बीच चौथे पायदान के लिए संघर्ष बरकरार है। वहीं गुजराती टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 वकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम ने 19.5‌ ओवर में 181 रन बनाकर मैच को 3 विकेट से जीता और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है।।

गार्डनर और हेमलता की पारी पर फिरा पानी

गुजरात में जा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया वह गुजरात की नंबर 4 बल्लेबाज हेमलता ने 33 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से धुआंधार 57 रनों की पारी खेली वहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी गार्डनर ने 39 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रन बना दिया और टीम का स्कोर 178 रन पर पहुंचा दिया।

यूपी की ओर से गायकवाड और पार्शावी को 2/2 सफलता हाथ लगी। एक्सलेस्टोन और अंजली को एक एक विकेट हासिल हुआ।

तीन विकेट 39 रन पर गिरने के बाद ग्रेस(Grace Harris) की तूफानी पारी

Grace Harris- McGrath's stormy innings brought UP in player-off, crushed Gujarat by 3 wickets, three playoff teams made finals, see score table
PC: WPL



जीत के लिए 179 रन का पीछा करने उतरी यूपी ने अपने तीन विकेट 39 रन पर खो दिए जहां देविका 7, हेली 12 और किरण 4 रन बनाकर आउट हुई। वही ।इसके बाद आई ग्रेस ने 41 गेंद में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली। वहीं तहलिया मैकग्राथ ने 38 गेंद में 11 चौके की मदद से 57 रन की पारी खेली। अंतिम ओवर  में सोफी ने चौके के साथ मैच को 3 विकेट से जीत लिया है।

आखिरी 6 गेंद पर चाहिए थे 7 रन

Grace Harris- McGrath's stormy innings brought UP in player-off, crushed Gujarat by 3 wickets, three playoff teams made finals, see score table
PC: WPL

स्नेह राणा आखिरी ओवर करने आई जहां पहली गेंद पर सोफी ने 2 रन लिया ।

19.2 ओवर में सोफी ने एक रन  और अब 4 गेंद पर चार रन चाहिए थे।

19.3 ओवर:  सिमरन ने एक रन भागकर लिया।

19.4 ओवर : दो रन भागने के चक्कर में सिमरन ने एक रन तो पूरा किया लेकिन दूसरे रन लेने में नाकामयाब हुई और रन आउट का शिकार बनी।

19.5 ओवर : शर्ट लेग की दिशा में सोफी ने चौका लगाकर यूपी को जीत दिलाई और प्लेऑफ की रेस में आने वाली तीसरी टीम बनी।

अंकतालिका(Womens Premier League 2023)

Grace Harris- McGrath's stormy innings brought UP in player-off, crushed Gujarat by 3 wickets, three playoff teams made finals, see score table
PC: TWITTER



मुंबई इंडियंस 10 अंक के साथ टॉप पर है, दिल्ली की टीम दूसरे पायदान पर 8 अंक के साथ हैं। यूपी अब 8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर आ चुकी है। वहीं प्लेऑफ में इन तीन टीमों ने जगह बना ली है।  चौथे पायदान के लिए बैंगलोर और गुजरात के बीच टक्कर जबरदस्त है जहां दोनों के पास 4 अंक हैं लेकिन बैंगलोर नेट रन में ऊपर है।

वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here