डेविड विली 30 मीटर भागते हुए नीतीश राणा का लिया शानदार कैच, वीडियो हुआ वायरल , KKR 128 पर सिमटी 

0
99
views
David Willey took a brilliant catch of Nitish Rana while running, the video went viral, KKR was reduced to 128
PC:IPL/Twitter

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज आईपीएल का छठा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। जहाँ बेंगलुरु पिछला मैच पंजाब के हार के आई है, वहीँ कोलकाता की टीम ने पिछला मुलाबला चेन्नई को 6 विकेट से मात दिया है । बैंगलोर के कैप्टन फाफ ने टॉस जीतकर कोलकाता को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया ।KKR 18.5 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई। बेंगलुरु को 129 का लक्ष्य  दिया है।

वीडियो:  डेविड विली ने लिया नितीश राणा का शानदार कैच

मैच के छठे ओवर में कोलकाता के पावर हीटर बल्लेबाज़ नितीश  का शानदार कैच डेविड विली ने शॉर्ट फाइन लेग से पीछे करीब 30 मीटर भागते हुए पकड़ा। विली से पहले इसी आईपीएल सीजन 15 के चौथे मुकाबले  में गुजरात टाइटन्स के शुभमन गिल ने भी लखनऊ सुपर जायंट्स के विरूद्ध शानदार कैच भागते हुए पकड़ा था । जहाँ आज का यह कैच कैच ऑफ़ थे मैच है ।

कोलकाता की बल्लेबाज़ी

केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर (13), सुनील नरेन (12) और शेल्डन जैक्सन (0) रन पर आउट हुए । सलामी बल्लेबाज़ वेंकटेश ने 14 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे भी अधिक देर मैदान पर नहीं टिक पाए जहाँ उन्होंने 9 रन की पारी खेली ।मोहम्मद सिराज ने लिया रहाणे को आउट किया । कोलकाता की ओर से रसेल ने 25 रन की पारी खेली । उमेश यादव ने अंत में 18 रन बनाये ।

बैंगलोर की गेंदबाज़ी

वानिंदु हसरंगा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट 20 रन देकर  हासिल किये । उन्होंने कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर (13), सुनील नरेन (12), शेल्डन जैक्सन (0) और टिम साउथी (1) को चलता किया । सिराज ने 1 विकेट, वहीँ दीप ने 45 रन देकर 3 विकेट तथा हर्षल ने 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किया ।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

RCB: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, वानिन्दु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

KKR: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here