वीडियो : चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन से मचा बवाल, विराट ने ये पोस्ट डाल दिया अब करारा जवाब

0
64
views
Chief selector Chetan Sharma's sting operation created a ruckus, Virat put this post, now a befitting reply
pc: twitter

बीसीसीआई के हाल में चार महीने पहले चुने गए चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा अब मुश्किल में हैं। जहां चारों तरफ से वे घिरते नजर आ रहे हैं। जहां हाल में हुए स्टिंग ऑपरेशन में अब वे ना केवल सवालों के घेरे में हैं वहीं बीसीसीआई के अहम नियमों का उल्लंघन करने के भी अब इनपर आरोप लगने लगे हैं। जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक और सौरव गांगुली के बारे में बड़े खुलासे करने के बाद अब चेतन शर्मा की कुर्सी खतरे में दिखाई दे रही है। जहां चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन के वायरल होने की बाद विराट कोहली ने पोस्ट कर सनसनी मचा दी है।

चेतन शर्मा उल्टे फसे

चेतन शर्मा के कई खुलासे से ना केवल बीसीसीआई वल्कि प्लेयर के फिटनेस पर भी सवाल उठने लगे हैं पूरे क्रिकेट महकमे में हड़कंप मच चुका है। जहां प्लेयर्स के इंजेक्शन और पूरी तरह फिट ना होने तक की बात को भी चेतन ने उजागर कर दिया। जहां डोप टेस्ट से बचने तक की बात चेतन ने कह दी। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो जांच का विषय है। बरहाल उनके बयान ने बीसीसीआई में तूफान मचा दिया है।

विराट पर दिया ये बड़ा बयान



कथित स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने विराट और रोहित शर्मा को लेकर बड़ी बात बोल दी जहां चेतन ने बोला कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच एगो की टकराव रही है हालांकि कोई मतभेद नहीं है। दोनो सुपरस्टार हैं और एक दूसरे का हमेशा साथ दिया है। वहीं गांगुली और विराट कोहली के बीच एगो की टकराव रही है , जहां चेतन शर्मा ने यह दावा किया विराट कोहली क्रिकेट से बड़े थे उन्हें ऐसा लगने लगा था। विराट कोहली ने जानबूझ कर गांगुली पर पलटवार किया था।

हालांकि यह भी चेतन ने कहा कि विराट कोहली को कप्तानी के पद को छोड़ने के लिए गांगुली ने मना किया था लेकिन विराट ने प्रेस में यह जाकर कहा कि उन्हें मना करने के लिए नाही कहा गया। शायद विराट ने सुना नहीं होगा या फिर क्या हुआ यह मुझे पता नहीं.. । विराट झूठ बोल रहा था पर उन्होंने ऐसा क्यों बोला यह आजतक किसी को पता नहीं।

विराट ने साझा किया पोस्ट

विराट कोहली ने तड़के सुबह एक पोस्ट साझा किया जहां कैप्शन पर कर्मा लिखा था और उसके नीचे लिखा की जिंदगी एक बूमरैंग हैं जो आप देते हो वही आपको मिलता है .

वीडियो



 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here