IND vs ENG सेमीफाइनल मैच से पहले बेन स्टोक्स ने सूर्यकुमार को लेकर दिया बड़ा बयान “ऐसा शॉट..”, देखें विडियो

0
58
views
Before the IND vs ENG semi-final match, Ben Stokes made a big statement about Suryakumar
PC: ANI

वर्ल्ड कप 2022 अब अपने अंतिम चरण में आ चुका है। जहां भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल मैच के चार प्रतिभागी बनकर उभरे हैं वहीं सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से और पाकिस्तान का सामना न्यूज़ीलैंड के साथ होगा। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड ने दिग्गज हरफनमौला प्लेयर बेन स्टोक्स का बड़ा बयान सामने आया है जहां उन्होंने मौजूदा टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट के नंबर 1 प्लेयर सूर्यकुमार के बारे में बड़ा बयान दिया है।

Ben stokes बेन स्टोक्स का बड़ा बयान

भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच से पहले ANI पर दिए गए बयान पर इंग्लैंड के दिग्गज ऑल राउंडर बेन स्टोक्स ने कहा की हाल में ही सूर्यकुमार अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन से विश्व स्तर के क्रिकेट में प्रकाश में आए हैं जहां उन्होंने हाल में ही काफी सुर्खियां बटोरी हैं। वे एक जबरदस्त प्लेयर हैं।

उनके शॉट देखकर आप अपना सर खुजलाने लगते हो। जहां उनके शॉट बेहद रचनात्मक हैं। वे जबरदस्त फॉर्म में हैं और उसका वे जबरदस्त लाभ उठा रहे हैं। इंग्लैंड की टीम पूरी कोशिश करेगी की उन्हें जल्दी आउट किया जाए जिससे की वे अधिक रन ना बना पाए।

सूर्यकुमार का वर्ल्ड कप 2022 में प्रदर्शन

Before the IND vs ENG semi-final match, Ben Stokes made a big statement about Suryakumar "Such a shot .."

साल 2022 में जिस तरह सूर्यकुमार ने प्रदर्शन किया है वह काबिले तारीफ है। जहां विराट और रोहित से अधिक चर्चे सूर्यकुमार के हुए। हाल में ही मोहम्मद रिजवान को पछाड़ टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 1 स्थान पाने वाले सूर्यकुमार विपक्षी टीम के आंखों के कांटे बने हुए हैं।

जहां रचनात्मक शॉट के धनी सूर्यकुमार का चलना भारतीय टीम के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं। 200 के स्ट्राइक रेट से किसी भी गेंदबाजी यूनिट की धज्जियां उड़ाने में माहिर सूर्यकुमार अब इंग्लैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं यह तो आने वाला वक्त बताएगा।  इस साल सूर्यकुमार ने वर्ल्ड कप में खेले गए कुल 5 मैच की 5 पारियों में 225 रन 193 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

जहां तीन अर्धशतकीय पारी सूर्यकुमार के बल्ले से निकली हैं।भारत और इंग्लैंड के बीच  वर्ल्ड कप में हुए 3 टी 20 भिडंत में भारत ने डरबन में 18 रनों से साल 2007 नी जीत दर्ज की। इसके बाद 2009 में लंदन में इंग्लैंड 3 रनों से जीता और साल 2012 में भारत ने इंग्लैंड को श्रीलंका में 90 रनों से रौंदा था।

विडियो

;

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here