Ban vs NED:तस्कीन अहमद ने गेंद से मचाई तबाही, नीदरलैंड की 9 रनों से हार, अंकतालिका में भारत पिछड़ा, हार का सूखा हुआ खत्म

0
52
views
Ban vs NED: Taskin Ahmed wreaked havoc with the ball, Netherlands lost by 9 runs, India trailed in the points table, the dry end of defeat
Pc: espn

बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच होबार्ट में खेला गया। जहां जबरदस्त मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने 9 रनों से जीत कर वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली जीत दर्ज की जहां सुपर 8, सुपर 10 और सुपर 12 में तीनों को मिलाकर पहली जीत दर्ज की। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 135 रनों पर सिमट गई।

बांग्लादेश की ओर से अफिफ हुसैन और मोसाद्देक हुसैन की जबरदस्त पारी

Ban vs NED: Taskin Ahmed wreaked havoc with the ball, Netherlands lost by 9 runs, India trailed in the points table, the dry end of defeat
Pc: icc

बांग्लादेश की ओर से अभी हुसैन ने 27 गेंदों पर 2 छक्के और दो चौके की मदद से 38 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली वहीं मोसाद्देक हुसैन ने 12 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए सलामी बल्लेबाज संतो ने 20 गेंदों पर 25 रनों का योगदान दिया।

नीदरलैंड की ओर सेमीकेरें और बास डी लीड ने दो दो विकेट हासिल किए और सबसे सफल गेंदबाज रहे।

कोलिन एकरमैन की संघर्षपूर्ण पारी

नीदरलैंड ने अपने 5 विकेट 59 रनों पर खो दिए थे। वहीं चौथी नंबर पर आए कोलिन ने 48 गेंद में 6 चौके और दो छक्के हैं। वहीं अंत में पॉल ने 14 गेंद पर 24 रन ठोके लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

तस्कीन की जबरदस्त गेंदबाजी

छोटे लक्ष्य को बचाने की जिम्मेदारी बांग्लादेश के गेंदबाजों पर थी जहां तस्कीन ने जबरदस्त गेंदबाजी की और 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट हासिल कर नीदरलैंड की कमर तोड़ दी। वहीं हसन ने 2 विकेट हासिल किए।

मैन ऑफ द मैच

तस्कीन अहमद को उनके 4 विकेट के लिए मैन ऑफ़ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

अंकतालिका

ग्रुप बी की बात की जाए तो भारत को पछाड़ अब बांग्लादेश 2 अंक के साथ टॉप पर आ गए हैं। जहां भारतीय टीम ने भी पाकिस्तान को रौंद दो अंक अर्जित किए थे लेकिन नेट रन रेट में बांग्लादेश की टीम ने बाजी मार ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here