बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच पहला t20 मुकाबला बांग्लादेश के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला गया ।इस मैच में बांग्लादेश ने 61 रनों से अफगानिस्तान को रौंदकर कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर लिया है । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 94 रन पर ऑल आउट हो गई।
बांग्लादेश की पारी
ALL OUT: Afghanistan have reduced the hosts Bangladesh for 192 runs in the first inning. Thanks to some excellent bowling and fielding from AfghanAtalan.
Over to the batters now to chase 193 and finish the series on a high!!
🇧🇩 – 192/10 (46.5 overs)#AfghanAtalan | #AFGvBD pic.twitter.com/eOHudo8qps
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) February 28, 2022
बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही जहां बांग्लादेश के 3 विकेट महज 47 रन पर आउट हो गए ।इसके बाद लिटन दास तथा अफीफ ने बांग्लादेशी पारी को संभाला ।जहां लिटन दास ने 2 छक्के एवं चार चौके की मदद से 44 गेंद पर ताबड़तोड़ 60 रन बनाए ।वहीं अफीफ ने भी 24 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन की पारी खेल। मुनीम ने 17 रन की पारी खेली।
अफगानिस्तान के गेंदबाजी
अफगानिस्तान की गेंदबाजी की बात की जाए तो अफगानिस्तान की ओर से सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया गया। जहां राशिद खान ने 15 रन देकर 1 विकेट चटकाए ।वहीं फारुक तथा अहमद को एक सफलता हाथ लगी।
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी
अफगानिस्तान की बात की जाए अफगानिस्तान ने 5 ओवर के अंदर अपने 4 विकेट खो दिए थे। जहां अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज हज़रातुल्लाह 6 रन पर रहमतुल्लाह शून्य पर रसूली 2 रन पर आउट हुए। हालांकि नजीबुल्लाह जादरान तथा अजमतउल्लाह ने संघर्षपूर्ण पारी खेलने की कोशिश की लेकिन कामयाबी उनके हाथ नहीं लगी ।
अफगानिस्तान की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर रहे नजीबुल्लाह जिन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए। वहीं अजमतउल्लाह ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 20 रन बनाए। अफगानिस्तान के 8 खिलाड़ी दहाई तक भी नहीं जा पाए।
मैन ऑफ द मैच
नासुम अहमद को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जहां नसुम अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ बांग्लादेश की टीम ने 1 0 की बढ़त हासिल कर लिया है।







