वीडियो: 5 गेंद में जीत के लिए BAN को चाहिए थे 2 रन, करीम जनत ने लिया हैट्रिक, AFG ने बढ़ा दी BAN की धकड़कने

0
402
views
BAN needed 2 runs to win in 5 balls, Karim Janat took hat-trick, Bangladesh won by 2 wickets
PC: TWITTER

बांग्लादेश और अफगानिस्तान  (Bangladesh vs Afghanistan, 1st T20I)के बीच खेला गया पहला टी 20 ब्लॉकबस्टर हिट बन गया । जहां आखिरी ओवर तक चले मैच में जमकर ड्रामा हुआ। जहां आखिरी 5 गेंद में बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज करीम जनत ने हैट्रिक लेकर कोहराम मचा दिया जहां एक समय भारत और बांग्लादेश के बीच हुए टी 20 मैच की याद ताजा होती दिखाई दी।

हालाकि बांग्लादेश के शोरफुल ने आखरी ओवर की पांचवी गेंद पर चौका लगाकर बांग्लादेश की टीम को 2 विकेट से जीत दिला दी और शर्मनाक नजर को आने से रोक दिया लेकिन जिस तरह अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने काम किया वह काबिले तारीफ रहा। आगे खबर विस्तार से।

मैच का लेखा जोखा

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने अफगानिस्तान को दो विकेट से रौंदकर 1/0 की बढ़त हासिल कर ली है ।जहां रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।

नबी ने खेली तूफानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही । अफगानिस्तान के  तीन बल्लेबाज 32 रनों पर पवेलियन वापस लौट चुके थे ।वही पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद नबी ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 40 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली, वहीं अजमतउल्लाह ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्के की मदद से 33 रन बनाए नजीबुल्लाह के बल्ले से 23 रन निकले बांग्लादेश की  गेंदबाजी की बात की जाए तो बांग्लादेश की ओर से शाकिब  ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए ।

करीम जनत ने लिया हैट्रिक

BAN needed 2 runs to win in 5 balls, Karim Janat took hat-trick, Bangladesh won by 2 wickets
PC: TWITTER

जीत के लिए 155 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत निराशाजनक रही है उनके भी तीन बल्लेबाज 39 रन के स्कोर पर वापस लौटे वही हरोडोय ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन और शमीम ने 25 गेंदों पर 33 रन की पारी खेलकर मैच  का रुख बांग्लादेश की ओर मोड़ा, हालांकि रोमांच तब बढ़ गया जब आखिरी ओवर में बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 6 रन चाहिए थे।

आखरी ओवर का रोमांच

बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिए केवल 6 रनों की दरकार थी और उनके छह विकेट शेष थे।  राशिद खान ने करीम जनत (Karim Janat )को गेंदबाजी दी और उनका सामना मेहंदी हसन के साथ था जहाँ   मेहंदी हसन ने 20 ओवर की पहली गेंद पर चौका जोड़ दिया।

19.2 करीम  की दूसरी ही गेंद पर मेहंदी हसन मीराज नबी द्वारा लपके गए।

BAN needed 2 runs to win in 5 balls, Karim Janat took hat-trick, Bangladesh won by 2 wickets
PC: TWITTER

19.3 मेहंदी हसन के आउट होने के बाद तस्कीन अहमद बल्लेबाजी करने आए, जहां करीम जन्नत ने गुरबाज के हाथों उन्हें कैच आउट करवाया।

19 .4 :  करीम जनत ने फरीद अहमद के हाथों  नासूम अहमद को कैच आउट करवा कर मैच में रोमांच बढ़ा दिया इसके साथ ही हैट्रिक विकेट हासिल किया । अब बांग्लादेश की टीम को 2 गेंदों पर 2 रन चाहिए थे।

19.5: अशरफ उल इस्लाम ने करीम जन्नत की पांचवी गेंद पर ऑफसाइड के देशों में चौका लगाकर मैच 2 विकेट से बांग्लादेश के नाम कर दिया ।



वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here