ENGvsNZ:इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच का गाबा के मैदान पर आईसीसी t20 वर्ल्ड कप 2022 का तीसरा मुकाबला खेला गया ।जहां इस मुकाबले को इंग्लैंड की टीम ने 20 रनों से जीतकर सेमीफाइनल की रेस रोमांचक कर दी है ।इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा और अधिक मंडराने लगा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए जहां जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बना पाई।
बटलर की तूफानी पारी
इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने एक बार फिर तूफानी पारी खेली। हालांकि 73 रनों की तुफानी पारी में न्यूजीलैंड के फील्डर का भी उन्हें साथ मिला ।जहां विलियमसन और मिशेल ने उनका कैच 2 बार छोड़ा, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा लिया। जोस बटलर ने अपनी पारी में 7 चौके और दो छक्के की मदद से महज 47 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली।
जॉस बटल-हेल्स की शानदार साझेदारी

जोस बटलर सलामी बल्लेबाज हेल्थ के बीच पहले विकेट के लिए 81 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई। जहां हेल्स ने 40 गेंद पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रनों की पारी।खेली। लिविंगटन ने 14 गेंद पर 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से लौकी फर्गुसन ने 4 ओवर में 45 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए।
फिलिप्स के संघर्ष भरी पारी गई बेकार
न्यूजीलैंड के चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे फिलिप्स ने 36 गेंदों पर 4 चौके और तीन छक्के की मदद से 62 रन बनाए। कप्तान विलियमसन ने 40 गेंदों पर 40 रन ठोके । फिलिप्स के आउट होने के बाद मोमेंटम इंग्लैंड की ओर शिफ्ट हो गया। जहां हर रन के लिए न्यूज़लैंड तरसी। इंग्लैंड की ओर से वोक्स और करन ने 2/2 विकेट हासिल किए।
टूटे ये 4 रिकॉर्ड

100 टी 20 इंटरनेशनल खेलने वाले दूसरे प्लेयर इंग्लिश प्लेयर बने बटलर। जहां इससे पहले मोर्गन ने यह कारनामा किया था।
बटलर इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 2468 टी 20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले प्लेयर भी बने।
टी 20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 19 बार 50 से अधिक रन बनाने वाले प्लेयर भी बने बटलर ।
मार्क वुड इस वर्ल्ड कप में सबसे तेज 155 किमी की रफ्तार से गेंद फेकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
अंकतालिका

न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अब 4 मैच में 5 अंक हैं। जहां नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया का माइनस 0.30 है। वहीं न्यूज़ीलैंड +2.23 और इंग्लैंड +0.55 है। वहीं अगर इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड अपने एक एक मैच जीत लेते हैं तो 7 अंक तीनों टीम के पास होंगे लेकिन नेट रन रेट जिसके सबसे अधिक होंगे वो दो टीम क्वालीफाई करेगी। जहां ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराकर माइनस से बाहर निकलना होगा।







