India vs Australia, 2nd ODI : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला गया ।जहां इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम को 10 विकेट से रौंदकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर लिया, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज हावी रहे जहां भारतीय टीम 117 रनों पर सिमट गई वहीं 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच 11 ओवर में 121 रन मारकर 10 विकेट से मैच को जीत लिया।
जहां मार्श ने 66 और हेड ने 51 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि इस मुकाबले में भारत की ओर से अक्षर पटेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेल का प्रदर्शन किया और 29 गेंदों पर 29 रन बनाए जहां उन्होंने स्टार्क की लगातार दो गेंदों पर छक्का जड़कर यह साबित कर दिया कि उन्हें कम आंकने की गलती ना करें। अक्षर नाबाद रहे।
स्टार्क ने बरपाया कहर

स्टार्क ने पहले ओवर से ही भारतीय प्लेयर पर दवाब बनाया जहां उन्होंने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन को 0 रन पर आउट कर दिया, वह इसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और लोकेश राहुल का विकेट लेकर भारतीय टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया। जहां मोहम्मद सिराज का विकेट लेकर उन्होंने अपने वंडे क्रिकेट में अपना नवां फाईफर लिया। स्टार्क ने 8 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट हासिल किया। हालांकि अक्षर पटेल और विराट कोहली इनपर खूब बरसे।
अक्षर पटेल ने दिखाया संघर्ष

अक्षर पटेल ने आठवें नंबर पर आकर जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने 2 छक्के और एक चौके की मदद से 29 गेंद में 29 रन ठोके। वहीं हवा से बातें कर रहे स्टार्क को भी उन्होंने सबक अपने बल्ले सिखाया जहां 26 वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने लॉन्ग ऑन पर सीधा छक्का ठोका दिया। जहां उनकी लेंथ डिलीवरी पर गेंद को हवाई यात्रा पर पहुचाया। 26 वें ओवर की दूसरी गेंद पर डीप बैकवर्ड की दिशा में अक्षर पटेल ने जबरदस्त छक्का ठोक दिया।
वीडियो
Two consecutive sixes by Axar Patel.#INDvsAUS #CricketTwitter #axarpatel #IndianCricketTeam pic.twitter.com/M851cc6SFk
— Tushar Chaudhary (@Tushaargurjar) March 19, 2023







